Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के देहरादून में भारी बारिश, स्कूटी सवार महिला पानी में बही, सड़कें जलमग्न – Uttarakhand

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून में कल लगातार हुई बारिश ने राजधानी को जल मग्न कर दिया पानी इतना था कि कई इलाके उसके डूबते हुए नजर आए,जब की आईटी पार्क में एक स्कूटी सवार महिला भी बहती हुई नजर आई है. वही एक मकान भी नदी में बह गया और कुछ दुकानों भी मालदेवता में सॉन्ग नदी में बह गईं हैं.बता दें कि राजधानी देहरादून में रविवार देर रात से हो रही लगातार बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हुआ, जहां नदी नाले उफान पर रहे,और सड़के तालाब में तब्दील हो गई, बारिश के कारण कई नदी के आसपास रह रहे लोगों की परेशानी और भी ज्यादा बढ़ गई है और कई जगह पर घरों में पानी घुसा तो एक मकान भी नदी में बह गया है.स्कूटी सवार महिला पानी में बहीवहीं पानी के इस सैलाब में इंसान हो या जानवर सभी बेबस नजर आए. कई जानवर रिसना नदी में बहते हुए दिखाई दिए तो एक स्कूटी सवार महिला भी आईटी पार्क में बरसाती पानी में बहती हुई दिखाई दी है. मौसम विभाग ने फिर से भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट भी पूरे प्रदेश के लिए जारी किया है जिसके बाद आज लगभग 7 जिलों में स्कूल भी बंद किए गए है.पुल के ऊपर से गुजरने लगा पानीलोगों को हो रही परेशानी की कई तस्वीरें सामने आई जिनमें पहली तस्वीर देहरादून के कांवली रोड से भी सामने आई है जहां बिंदाल नदी का जलस्तर इतना बढ़ गया कि नदी का पानी पुल के ऊपर से होकर गुजरने लगा जिससे सड़क के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.वहीं देहरादून से दिल्ली जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग 7 भी भारी बारिश के चलते बाधित हो गया जहां लालतप्पड़ के पास जाखन नदी में पानी का जलस्तर काफी बढ़ गया जबकि इस नदी में आ रहे भारी मलबे के कारण पुल को भी नुकसान हुआ जिसके चलते पुल के एक तरफ लंबा जाम लग गया और मौके पर पुलिस बल को तैनात करना पड़ा जिसने जेसीबी की मदद से पहले पुल के नीचे फंसे मलबे को साफ कराया और उसके बाद धीरे-धीरे करके गाड़ियों को निकाला गया.सड़के नदियों में हुईं तब्दीलदूसरी तस्वीर देहरादून के औद्योगिक क्षेत्र आईटी पार्क से सामने आई जहां आमतौर पर ऐसा नजारा देखने को बहुत कम ही मिलता है जब आईटी पार्क की सड़के नदियों में तब्दील हो गई हो तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सड़कों पर किस रफ्तार से पानी बह रहा है जिसमें कारें भी बहती नजर आ रही थी.तस्वीरों में कुछ लोग पानी के तेज बहाव से बाईकों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं और पानी का बहाव इतना ज्यादा है कि उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. तीसरी तस्वीर देहरादून के प्राचीन महादेव मंदिर टपकेश्वर की है जहां तमसा नदी का जलस्तर इतना बढ़ गया है कि मंदिर के भीतर भी पानी पहुंच गया है और मंदिर का एक हिस्सा पानी में डूबा हुआ दिख रहा है.लोगों को मंदिर जाने पर लगा प्रतिबंधआमतौर पर इस मंदिर पर सोमवार को बहुत ज्यादा भीड़ होती है लेकिन मंदिर के पीछे से होकर गुजरने वाली तमसा नदी का जलस्तर इतना ज्यादा है कि मंदिर के आसपास लोगों का जाना प्रतिबंधित कर दिया गया था.अब मौसम विभाग ने फिर से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है जिसके बाद ये अनुमान लगाया जा रहा है कि एक बार फिर से आसमान से आफत बरस सकती है इसको लेकर उत्तराखंड आपदा प्रबंधन विभाग बेहद सतर्क है कई स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है प्रदेश के 7 जिलों में स्कूल बंद रखे गए है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

Rajiv Gandhi Navodaya Schools to undergo complete transformation

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…

55 minutes ago

Art India Academy of Perfoming Arts observes ‘Vidyarambham

my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 21 Oct: Art India Academy of Performing Arts, Dehradun observed…

1 hour ago

उत्तराखंड के नीचे फंस गई है 115 km लंबी टेक्टोनिक प्लेट, 8.1 तीव्रता के महाभूकंप का खतरा – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली; हिमालय ऊपर से शांत दिखता है. पहाड़ हरे-भरे हैं. नदियां बह रही हैं.…

1 hour ago

Virasat Festival to commence in Doon on 23 October

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: As in previous years, REACH (Rural Entrepreneurship for…

1 hour ago

Modern education must go hand in hand with knowledge of Indian culture and traditions: Chief Minister

The TonsBridge School celebrates 14th Founders’ Day with “Dharohar – The Legacy of Ancient India”…

1 hour ago

8 measures announced to strengthen Police Force & enhance Personnel Welfare

CM pays tribute to Martyrs on Police Commemoration Day my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21…

2 hours ago