Categories: hindiUttarakhand

रक्षाबंधन पर उत्तराखंड रोडवेज का कमाल! 1 दिन में करोड़ों की कमाई? गजब ही कर दिया – Uttarakhand

Uttarakhand Roadways’ amazing performance on Rakshabandhan! Earned crores in 1 day? Amazingइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादून: आमतौर पर जब किसी सेवा को मुफ्त कर दिया जाता है, तो राजस्व घटने की उम्मीद रहती है. लेकिन इस बार रक्षाबंधन पर उत्तराखंड परिवहन निगम (UTC) ने इस सोच को पलट कर रख दिया. शनिवार (9 अगस्त) को महिलाओं के लिए बस यात्रा फ्री होने के बावजूद निगम ने एक दिन में 2.71 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक कमाई की. ये आंकड़ा न सिर्फ सभी को चौंकाने वाला है, बल्कि आर्थिक तंगी से जूझ रहे निगम के लिए मानो किसी ‘बूस्टर डोज’ से कम नहीं.मुफ्त सफर में भी रिकॉर्ड तोड़ कमाईबीते शनिवार रात तक तकरीबन 35 हज़ार से अधिक महिलाओं ने सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा (Free bus travel) का लाभ उठाया. बावजूद इसके, टिकट बिक्री और अन्य यात्रियों की आवाजाही इतनी जबरदस्त रही कि कमाई करोड़ों में पहुंच गई. यहां तक कि अगले दिन रविवार भी यात्रियों की भीड़ देखने को मिली थी. महाप्रबंधक (संचालन) पवन मेहरा ने कहा कि इससे ज़रूर निगम को लाभ होगा.दून मंडल रहा सबसे आगेरक्षाबंधन की इस ‘मेगा कमाई’ में सबसे बड़ी हिस्सेदारी दून मंडल की रही, जिसने अकेले 1.40 करोड़ रुपये की आय अर्जित की. नैनीताल और टनकपुर मंडल ने मिलकर बाकी की रकम जुटाई. गौरतलब है कि UTC की वित्तीय हालत पिछले कुछ सालों से खराब चल रही है. ऐसे में रक्षाबंधन की इस कमाई ने निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों में नई उम्मीद जगा दी है. रविवार को दिल्ली से उत्तराखंड लौटने वाले यात्रियों की संख्या इतनी ज्यादा रही कि निगम को अतिरिक्त बसें भेजनी पड़ीं. कई यात्रियों ने पहले से ऑनलाइन टिकट बुक कर रखी थी. वहीं, स्थानीय रूट्स जैसे सहारनपुर, रुड़की, हरिद्वार और हल्द्वानी पर भी शनिवार जैसी भीड़ देखने को मिली.रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त सफर देने का कदम जहां सामाजिक दृष्टि से सराहा जा रहा है, वहीं निगम के लिए यह आर्थिक रूप से भी फायदेमंद साबित हुआ. त्योहार के मौके पर यात्रियों की संख्या में आई जबरदस्त बढ़ोतरी (Jackpot On Raksha Bandhan ) ने यह साबित कर दिया कि सही प्लानिंग और मौके का फायदा उठाकर, घाटे में चल रही सेवाएं भी मुनाफे का सौदा बन सकती हैं. एक दिन करोड़ों की कमाई किसी जैकपॉट से कम नहीं है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाया अभियान –

 देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…

4 hours ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान –

 देहरादून। उत्तराखंड में आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं की तैयारियों के तहत 23 अक्टूबर से सभी जनपदों…

4 hours ago

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

9 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

9 hours ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

10 hours ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

10 hours ago