Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में भारी बारिश: सतपाल महाराज ने लिया हालात का जायजा, राहत-बचाव कार्य में तेजी के निर्देश – Uttarakhand

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादून: उत्तराखंड के मंत्री सतपाल महाराज ने भारी बारिश एवं अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को सड़कों को तत्काल ठीक करने के साथ-साथ प्रभावित क्षेत्रों में बिजली एवं पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। हाल की अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित राहत व पुनर्वास के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और डॉ. धन सिंह रावत ने समीक्षा बैठक कीसतपाल महाराज ने बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के अंतर्गत विकासखंड एकेश्वर में भारी बरसात से क्षतिग्रस्त ज्वाल्पा-खिर्कू-पाबो मोटर मार्ग स्थित निमोलिया गदेरे का निरीक्षण कर अधिकारियों को शीघ्रता से उसके समीप पुश्ता निर्माण करने और उसके समीप क्षतिग्रस्त सड़क ठीक करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही हाल ही में हुई अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों के त्वरित राहत एवं पुनर्वास के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज एवं डॉ. धन सिंह रावत ने समीक्षा बैठक की।उन्होंने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत राशि उपलब्ध कराई जाए और आवश्यक सेवाओं की बहाली में तेजी लाई जाए। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रभावित गांवों में मूलभूत सुविधाओं की बहाली प्राथमिकता है। उन्होंने मोटर मार्गों की कनेक्टिविटी बनाए रखने, विद्युत लाइनों की मरम्मत, पेयजल योजनाओं की शीघ्र बहाली, पशुपालन के लिए चारा-भूसा आपूर्ति, तथा कृषि नुकसान की भरपाई के निर्देश दिए। उन्होंने पूर्ति विभाग को पर्याप्त राशन और खाद्य सामग्री आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ-साथ आपदा प्रभावित क्षेत्रों में मनरेगा के माध्यम से आवश्यक मरम्मत कार्य करने के निर्देश भी दिए।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

रामनगर में पांच दिवसीय सरस मेला-2026 का शुभारंभ, महिला समूहों के उत्पाद बने आकर्षण

नैनीताल:  जनपद स्तरीय सरस मेला-2026 का शुक्रवार को रामनगर डिग्री कॉलेज मैदान में विधिवत शुभारंभ…

11 minutes ago

युवाओं को अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी निर्वहन करना होगा : रेखा आर्या –

  अल्मोड़ा,  सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के मजखाली मंडल में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री…

43 minutes ago

पोवा 8 प्रो 5जी भारत के पहले एआई असिस्टेंट के साथ स्टोर्स में उपलब्ध –

   देहरादून | : पोवा 8 प्रो 5जी की बिक्री 21 अगस्त से पूरे भारत में…

48 minutes ago

“विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस’’ पर एसएसपी देहरादून द्वारा सीनियर सिटीजन्स से की शिष्टाचार भेंट

सभी सीनियर सिटीजन से वार्ता कर जाना उनका हाल, पुलिस के हर कदम पर उनके…

53 minutes ago

द पेसल वीड स्कूल की बास्केटबॉल विजय का सिलसिला जारी: वर्षों की दृढ़ता लाई सफलता का फल –

देहरादून, : द पेसल वीड स्कूल ने एक बार फिर स्कूली बास्केटबॉल में अपना नाम…

54 minutes ago

भारत में लॉन्च हुई नई BMW X1 लॉन्ग व्हीलबेस। –

देहरादून, नई BMW X1 लॉन्ग व्हीलबेस को आज भारत में लॉन्च किया गया। BMW X1…

1 hour ago