Categories: hindiUttarakhand

नैनीताल में चल गई गोली, ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में जबरदस्त फायरिंग, मचा हड़ंकप – Uttarakhand

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)Uttarakhand Panchayat Chunav 2025: देहरादून में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग जारी है. कड़ा मुकाबला देखते हुए देहरादून जिला पंचायत ऑफिस के आसपास के इलाके को छावनी में तब्दील किया गया है, जिसके लिए भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है. कांग्रेस का दावा है की 17 सदस्यों का समर्थन उनके साथ है और दोपहर 3 बजे काउंटिंग के बाद नतीजे उनके पक्ष में होंगे. देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट महिला सीट है, जहां कांग्रेस के उम्मीदवार सुखविंदर कौर हैं, तो बीजेपी की उम्मीदवार निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान हैं, दोनों काउंटिंग के बाद अपनी अपनी जीत का दावा कर रही हैं. यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट्स…नैनीताल पंचायत चुनाव में फायरिंगनैनीताल के बेतालघाट में ब्लाक प्रमुख चुनाव में हंगामा. ब्लॉक कार्यालय के पास गोलियां चलीं. एक मेम्बर घायल होने की खबर. बीजेपी समर्थकों पर आरोप.जिला पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग जारीदेहरादून पंचायत चुनावः देहरादून में जिला पंचायत के लिए वोटिंग जारी. कांग्रेस के मेंबर्स ने डाले वोट. कांग्रेस का 17 मेंबर्स का वोट का दावा. बीजेपी उम्मीदवार मधु चौहान पहुंची वोट देने. इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास पूरा बहुमत है.पंचायत चुनाव में मारपीट का आरोपउत्तराखंड पंचायत चुनाव में जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के लिए मतदान जारी है. इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि बीडीसी को पिटा जा रहा है. गाली दी जा रही है. जबरदस्ती पुलिस के सामने से उठाकर लेकर चले गए.उत्तराखंड पंचायत चुनाव अब अपने आखिरी चरण में है. गुरुवार सुबह 10 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के लिए वोटिंग शुरू हो गई है. वोटिंग की प्रक्रिया दोपहर तीन बजे तक चलेगी. इसके बाद चार बजे से नतीजे आने शुरू हो जाएंगे.रुद्रप्रयाग में भाजपा-कांग्रेस में टक्करआज होगा जिला पंचायत और प्रमुखों का फैसला. रुद्रप्रयाग जिले जिप अध्यक्ष के लिए भाजपा कांग्रेस मे टक्कर. भाजपा की पूनम कठैत व कांग्रेस की प्रीति पुष्पवान के बीच मुकाबला. ब्लॉक प्रमुख जखोली और उखीमठ का भी होगा चुनाव. दोनों सीटों पर भाजपा कांग्रेस मे टक्कर,नैनीताल पंचायत चुनाव में ड्रामानैनीताल के गदरपुर ब्लाक से 5 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के जीत के प्रमाण पत्र गायब होने के मामले को हाईकोर्ट ने गम्भीर माना है. सरकार और चुनाव आयोग को फटकार लगाते हुए हाईकोर्ट ने 4 घंटों के भीतर जीत के प्रमाण पत्रों की दूसरी काँपी देने के निर्देश उधम सिंह नगर निर्वाचन अधिकारी को दिये हैं. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी भी की और कहा ऐसे में लोकतंत्र कैसे स्थापित होगा. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए ये तक कहा कि ऐसे अधिकारी को तत्काल गिरफ्तार कर लेना चाहिये, चुनावों को मैन्युप्लेट किया जा रहा है.नैनीताल में कड़ा मुकाबलानैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनावः नैनीताल में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव आज है. ब्लॉक प्रमुख पद के लिए भी होगा चुनाव. नैनीताल जिला पंचायत सीट बनी हॉट सीट. बीजेपी कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा की सीट है नैनीताल. कांग्रेस से पुष्पा नेगी तो बीजेपी से दीपा दर्मवाल है चुनाव मैदान में.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाया अभियान –

 देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…

3 hours ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान –

 देहरादून। उत्तराखंड में आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं की तैयारियों के तहत 23 अक्टूबर से सभी जनपदों…

3 hours ago

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

8 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

8 hours ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

8 hours ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

9 hours ago