नीती घाटी में भारी बर्फबारी व बर्फीली तूफान से कई मवेशियों के घरों को भारी नुकसान – my uttarakhand news

उत्तराखंड

Share0

सीमांत जनपद चमोली के नीती घाटी के दूरस्थ गांव द्रोणागिरी में भारी बर्फबारी व बर्फीली तूफान से कई मवेशियों के घरों को भारी नुकसानजनपद चमोली के उच्च हिमालय क्षेत्रों में तीन चार दिनों से लगातार बर्फबारी व तेज हवाएं चल रही है जिससे विकासखंड जोशीमठ के सबसे दूरस्थ गांव द्रोणागिरी में कई मकानों की छतें बर्फीली हवा से उड़ गई है। तथा गांव के कई घरों को नुकसान पहुंचा है। बीते शाम से भी यहां पर लगातार बर्फबारी हो रही थी। सुबह तक लगभग एक से दो फीट के बीच बर्फ जम गई थी। बता दें कि आजकल इस क्षेत्र के लोग अपने शीतकालीन प्रवास जनपद चमोली के मैदानी भागों में निवास करते है। पिछले तीन चार दिन से लगातार खराब मौसम के कारण गांव वाले अपने मूल गांव के घरों का जायजा लेने गए तो वहां पर पहुंच कर देखा कि कई घरों के छते बर्फीली हवाएं से उड़ी हुई है। साथ ही साथ द्रोणागिरी पहुंचने का एक मात्र पैदल मार्ग भी कई जगह पर अत्यधिक बर्फबारी के कारण क्षतिग्रस्त हुआ है। जिसकी सूचना आज सुबह कागा प्रधान व जिला महामंत्री प्रधान संघ चमोली पुष्कर सिंह राणा ने जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना को दूरभाष के माध्यम से दे दी है।कागा गरपक के प्रधान पुष्कर सिंह राणा ने बताया और कि मई प्रथम सप्ताह के आस पास गांव वाले शीतकालीन प्रवास से अपने मूल गांव की ओर लौटने वाले है। बर्फबारी के कारण जहां जहां भी पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हो रखे है उनको संबंधित विभाग से ठीक करवाया जाय। और जिन परिवारों के घरों को नुकसान पहुंचा है उनको उचित मुवावजा का प्रावधान किया जाय।जो ग्रामीण अभी अपने घरों का जायजा लेने द्रोणागिरी पहुंचे है उनमें श्री दीवान सिंह रावत,बाग सिंह कुंवर व उदय सिंह रावत हैं।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाया अभियान –

 देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…

3 hours ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान –

 देहरादून। उत्तराखंड में आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं की तैयारियों के तहत 23 अक्टूबर से सभी जनपदों…

3 hours ago

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

8 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

8 hours ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

8 hours ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

8 hours ago