उत्तराखंड
Share0
टिहरी- को रात्रि समय 01:55 AM पर थाना देवप्रयाग पुलिस चौकी बछेलीखाल द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि तोताघाटी के पास एक वाहन खाई में गिर गया है।
उक्त सूचना पर SI नीरज चौहान के नेतृत्व में SDRF रेस्क्यू टीम व स्थानीय पुलिस मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए।
घटनास्थल पर एक पिकअप UK07CB-9762, जो सब्जी लेकर ऋषिकेश से देवप्रयाग के लिए चली थी, अनियंत्रित होकर लगभग 30 मीटर खाई में गिरकर एक पेड़ पर अटकी हुई थी। वाहन में सवार हेल्पर *शादाब पुत्र मुस्तकीम (उम्र 28 वर्ष) निवासी ग्राम नारायणपुर, थाना मंडावली, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश* स्वयं ही वाहन से निकलकर हाईवे पर आ गया था, जिसके द्वारा बताया गया कि वाहन का चालक *विरजन सिंह पुत्र सुक्के सिंह (उम्र लगभग 50 वर्ष) निवासी ग्राम करौली, थाना मंडावली, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश* वाहन में ही फंसा हुआ है।
SDRF तथा स्थानीय पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर चालक विरजन सिंह उपरोक्त को खाई से निकालकर 108 सेवा के माध्यम से AIIMS ऋषिकेश उपचार हेतु भिजवाया गया।
Share0
देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…
देहरादून। उत्तराखंड में आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं की तैयारियों के तहत 23 अक्टूबर से सभी जनपदों…
देहरादून , ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…
देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…
मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…
ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…