Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 की मौत, एक घायल – Uttarakhand

Helicopter crashes in Uttarkashi, Uttarakhand, 6 killed, one injuredइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने की खबर आ रही है. इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि एक शख्स घायल बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि इस हेलीकॉप्टर में हादसे के समय 7 लोग सवार थे. मिल रही जानकारी के अनुसार ये हेलीकॉप्टर देहरादून से हर्सिल के लिए निकला था. ये हादसा किन कारणों से हुआ फिलहाल इसकी जांच की जा रही है.इस घटना की सूचना मिलने के बाद उत्तरकाशी जिले के डीएम घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया. इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है . इस घटना में जो शख्स घायल हैं उन्हें भी पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान कला सोनी, विजया रेड्डी, रूची अग्रवाल, राधा अग्रवाल, वेदावती कुमारी और रॉबिन सिंह के रूप में की गई है. रॉबिन सिंह इस हेलीकॉप्टर के पायलट थे.तकनीकी खामी से हुआ हादसा?हेलीकॉप्टर किस वजह से क्रैश हुआ इसे लेकर जांच शुरू हो गई है. जांच टीम इस बात का करने में जुटी है कि क्रैश होने से पहले क्या कोई तकनीकी खामी आई थी. हेलीकॉप्टर के ब्लैक बॉक्स की भी तलाश की जा रही है. ब्लैक बॉक्स हेलीकॉप्टर में क्रैश से पहले हुई खामियों के बारे में बता सकता है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

हिंदुस्तान जिंक की सखी माइक्रोएंटरप्राइज से महिलाओं की आय में 43 प्रतिशत की वृद्धि –

 पंतनगर, । कुछ वर्षो पहले तक मंजू देवी का जीवन अनिश्चितताओं से भरा था। वर्ष…

1 hour ago

भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन एवं विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक…

2 hours ago

उमेश कुमार के इस्तीफे के ऐलान से प्रदेश की सियासत गरमाई –

देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड की राजनीति में खानपुर विधायक उमेश कुमार के एक ऐलान ने नई हलचल…

2 hours ago

यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह का समापन, 5,129 विद्यार्थियों को मिली डिग्री –

 126 मेधावी विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए किया गया सम्मानित, 15 गोल्ड और 82…

2 hours ago

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा!… कांग्रेस नेता की मौत, तीन गंभीर – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन…

4 hours ago