Categories: hindiUttarakhand

स्कूल आने-जाने के लिए हर दिन बच्चों को सौ रुपये देगी उत्तराखंड सरकार, आदेश जारी – Uttarakhand

Uttarakhand government will give Rs 100 to children every day for commuting to school, order issuedइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून : प्रदेश में 603 प्राथमिक और 76 उच्च प्राथमिक विद्यालय उत्कृष्ट विद्यालय बनेंगे। जिनमें निकटवर्ती विभिन्न विद्यालयों से आने वाले 13691 छात्र-छात्राओं को हर दिन प्रति छात्र सौ रुपये दिए जाएंगे। शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान ने उत्कृष्ट विद्यालयों में मामले में सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखते हुए आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा है।शिक्षा महानिदेशक ने सभी जिलाधिकारियों को लिखे पत्र में कहा कि 603 प्राथमिक और 76 उच्च प्राथमिक विद्यालयों को उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा। जिनमें पांच किलोमीटर की परिधि में कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों के हजारों छात्र-छात्राओं को लाभान्वित किया जाएगा।ऐसे प्राथमिक विद्यालय में प्राथमिक विद्यालय और उच्च प्राथमिक में उच्च प्राथमिक विद्यालय में समाहित होंगे। जिनमें कम से चार शिक्षक या आरटीई के मानक के अनुसार जो भी अधिक हो शिक्षक तैनात किए जाएंगे। स्मार्ट क्लास और पुस्तकालय की स्थापना की जाएगी। खेल मैदान विकसित किया जाएगा। अतिरिक्त कक्षा कक्ष और सुविधा के अनुसार बालवाटिका विकसित की जाएगी।डीएम की अध्यक्षता में गठित की गई है समितिशिक्षा महानिदेशक ने कहा कि चयनित उत्कृष्ट विद्यालयों में आने वाले छात्र-छात्राओं की परिवहन व्यवस्था में आने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए जिलास्तर पर डीएम की अध्यक्षता में गठित 11 सदस्यीय समिति में मुख्य विकास अधिकारी उपाध्यक्ष और मुख्य शिक्षा अधिकारी सदस्य सचिव होंगे।प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि जिलाधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए राजकीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के मध्य उत्कृष्ट विद्यालय स्थापित करना सुनिश्चित करें। -झरना कमठान, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

हिंदुस्तान जिंक की सखी माइक्रोएंटरप्राइज से महिलाओं की आय में 43 प्रतिशत की वृद्धि –

 पंतनगर, । कुछ वर्षो पहले तक मंजू देवी का जीवन अनिश्चितताओं से भरा था। वर्ष…

1 hour ago

भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन एवं विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक…

2 hours ago

उमेश कुमार के इस्तीफे के ऐलान से प्रदेश की सियासत गरमाई –

देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड की राजनीति में खानपुर विधायक उमेश कुमार के एक ऐलान ने नई हलचल…

2 hours ago

यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह का समापन, 5,129 विद्यार्थियों को मिली डिग्री –

 126 मेधावी विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए किया गया सम्मानित, 15 गोल्ड और 82…

2 hours ago

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा!… कांग्रेस नेता की मौत, तीन गंभीर – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन…

4 hours ago