Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के हेमंत ने कर दिया कमाल, 13 की उम्र में वर्ल्ड हिस्ट्री पर लिख डाली किताब – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)रामनगर: उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है. अपनी प्रतिभा के दम पर बच्चे देश ही नहीं बल्कि, दुनिया में भी नाम कमा रहे हैं. ऐसा ही एक कारनामा रामनगर के 8वीं कक्षा में पढ़ने वाले हेमंत पांडे ने किया है. हेमंत ने 13 साल की उम्र पढ़ाई के साथ वर्ल्ड हिस्ट्री पर बुक लिखकर सबको हैरतअंगेज कर दिया है. बता दें कि रामनगर के एक निजी विद्यालय में पढ़ने वाले आठवीं कक्षा के छात्र हेमंत पांडे ने पढ़ाई के साथ छोटी उम्र में ही वर्ल्ड हिस्ट्री पर एक किताब लिखी है. जिसका देर शाम रामनगर के ढिकुली क्षेत्र के निजी रिसोर्ट में भव्य तरीके से विमोचन हुआ. हेमंत ने THE TALE OF THE EXPLORERS, Story of Humanity with Time (खोजकर्ताओं की कहानी, समय के साथ मानवता की कहानी) किताब लिखी है. जो पूरे विश्व पर आधारित है. यह किताब 133 पेज की है. जिसे लिखने में हेमंत को 6 महीने से ज्यादा का समय लगा है.हेमंत पांडे की किताबछात्र हेमंत पांडे ने कहा कि जब उसने किताब लिखना शुरू किया तो उस वक्त केवल अपनी जानकारी के लिए इन्फॉरमेशन के तौर पर वो लिख रहे थे, लेकिन लिखते-लिखते वो 100 पेज में बदल गई. जिसके बाद तो उन्होंने एक किताब ही लिख डाली. जिसमें उनके पिताजी की प्रेरणा काम आई. हेमंत ने बताया कि उनके इस किताब को मनुष्य इस पृथ्वी पर कब से रह रहे हैं? कैसे मानव का विकास हुआ? आदि की जानकारी समेटी है.इंसानों का विकास कई कालखंड में हुआ है. इसलिए इसे ठीक से समझने के लिए इतिहास को युगों या कालखंडों में विभाजित किया है. किसी काल या युग को हम उसकी निरंतरता से परिभाषित करते हैं, जब निरंतरता में परिवर्तन होता है तो एक नए युग का आरंभ होता है. इन्ही सभी बिंदुओं पर उन्होंने एक किताब को लिखा है. हेमंत के पिता एमपी हिंदू इंटर कॉलेज में शिक्षक के पद पर तैनात हैं. वहीं, बेटे की इस उपलब्धि पर उनके पिता प्रभाकर पांडे गर्व महसूस कर रहे हैं.बच्चों को रचनात्मक तरीके से आगे बढ़ने का मौका दें अभिभावक: वहीं, हेमंत पांडे के पुस्तक के विमोचन में पहुंचे प्रोफेसर डीएस बिष्ट ने कहा कि आज बच्चे लिखने और पढ़ने से दूर जा रहे हैं. ऐसे में सभी अभिभावक अपने बच्चों को ऐसा माहौल दें कि वो रचनात्मक तरीके से आगे बढ़ सकें. उन्होंने कहा कि छोटी उम्र में किताब लिखना अपने आप में बड़ी बात है. इसको लेकर उन्होंने हेमंत और उसके परिवार को बधाई दी.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा

30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के निर्देश, 6,464 आवासों का निर्माण कार्य…

20 minutes ago

कांवड़ मेले की सुरक्षा के लिए दून पुलिस अलर्ट, ऋषिकेश में बम निरोधक दस्ते का सघन चेकिंग अभियान

किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु मिलने अथवा किसी व्यक्ति के संदिग्ध प्रतीत होने पर…

40 minutes ago

कानून व्यवस्था मजबूत करने को जिला बदर की कार्रवाई, छह अपराधियों पर छह माह की रोक

नैनीताल:  जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

1 hour ago

देहरादून में एक और चिटफंड घोटाला: 100 से ज्यादा लोगों को ठगा… क्रिप्टो-फॉरेक्स के नाम पर लूटे आठ करोड़ – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दून में एक और बड़ा चिटफंड घोटाला सामने आया है। छह से सात प्रतिशत…

1 hour ago

प्रेमनगर में PG-हॉस्टलों पर दून पुलिस का शिकंजा, 4 संचालकों को नोटिस

देर रात पुलिस टीमों ने चलाया आकस्मिक चेकिंग अभियान, 4 संदिग्ध युवकों को पूछताछ के…

1 hour ago

मुख्यमंत्री धामी से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट

उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा…

2 hours ago