नैनीताल :लोकसभा चुनाव को भयमुक्त, शान्तिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने हेतु उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में आदतन अपराधियों के विरूद्व गैगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही किये जाने के दिये गये निर्देश पर रामनगर पुलिस द्वारा 2 व्यक्तियों के विरूद्व गैगस्टर एक्ट के अन्तर्गत तथा 2 अन्य साथियों के विरूद्व शस्त्र अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
रामनगर क्षेत्रान्तर्गत चन्दन सागर उम्र-21 वर्ष, अभिषेक उर्फ छोटू उम्र- 19 वर्ष आदि द्वारा गैंग बनाकर लगातार आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे।जिससे आम जनता में दहशत व आतंक का माहौल बन गया था।उक्त अभियुक्तों की गतिविधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु गैंगस्टर अधिनियम में कार्यवाही हेतु आवश्यक कार्यवाही करते हुए, दिनांक 28.03.24 को दोनों के विरुद्ध 2/3 गैंगस्टर अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।
मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश के उपरान्त क्षे़त्राधिकारी रामनगर भूपेन्द्र भण्डारी के पर्यवेक्षण में अरुण सैनी प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तलाश प्रारम्भ कर 5अप्रैल को दोंनो अभियुक्तों सागर और अभिषेक को अपने दो साथियों (आदित्य, भानु प्रताप) के साथ सावल्दे में ढेला पुल के नीचे से दबिश देकर गिरफ्तार किया गया।
चारों के कब्जे से 1-1 अवैध देशी तमंचा, जिन्दा कारतूस बरामद किये गये तथा उक्त सभी के विरूद्व धारा- 3/25 शस्त्र अधिनियम में कोतवाली रामनगर में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।1-चन्दन सागर उम्र-21 वर्ष पुत्र छत्रपाल निवासी शिवलालपुर रियूनिया रामनगर2-अंकित उर्फ छोटू उम्र- 19 वर्ष पुत्र सुभाष सिंह निवासी लूटाबड़ रामनगर3-आदित्य सिंह उर्फ मिन्टा उम्र- 19 वर्ष पुत्र राकेश सेनी नि0- ललितपुर हल्दुआ रामनगर4- भानु प्रताप बिष्ट उर्फ लक्की उम्र- 21 वर्ष, पुत्र जसपाल सिंह बिष्ट नि0- पम्पापुरी रामनगर
Post Views: 6
Post navigation
एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…
सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…
Rudrapur Accident: सड़क पर बाइक गिरते ही पीछे से आए वाहन ने कुचला, हादसे में…
देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…
देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…
27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…