देहरादून। उत्तराखंड से मानसून के विदा होने के बाद तेज धूप खिलने से तापमान में बढ़ने के बीच अब मौसम ने फिर से करवट ले ली है। मानसून की विदाई के बाद से शुष्क बने मौसम ने दून में अचानक करवट बदली और रिमझिम वर्षा के बीच पारे ने गोता लगाया। सोमवार को दून में दिनभर हुई वर्षा से पारे में 12 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे अचानक ठिठुरन बढ़ गई। गर्म कपड़े निकलने के साथ ही शहर में कई स्थानों पर लोग आग सेकते भी नजर आए।
मौसम विभाग के अनुसार, आज (मंगलवार) भी दून में आंशिक बादलों के बीच कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ वर्षा व ओलावृष्टि के आसार हैं। वहीं बात करें बीते दिन की तो सोमवार को सुबह से ही दून में काले बादलों का डेरा रहा और तेज हवा के बीच भारी गर्जन के साथ ही रिमझिम वर्षा शुरू हुई। बारिश के चलते 24 घंटे के भीतर अधिकतम तापमान में करीब 12 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं दिनभर में दून में 25 मिलीमीटर से अधिक वर्षा दर्ज की गई। हालांकि, शाम को आसमान खुल गया और हल्की धूप खिली। वर्षा के कारण अचानक बढ़ी ठंड से लोगों के गरम कपड़े निकल गए।
वहीं, शहर के मुख्य बाजार में लोग आग सेकते भी नजर आए। दून में बीते रविवार को अधिकतम तापमान 32.4 और सोमवार को 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को हल्की से मध्यम वर्षा व कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की आशंका जताई गई है। दून में अगले कुछ दिन न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है।
सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…
Rudrapur Accident: सड़क पर बाइक गिरते ही पीछे से आए वाहन ने कुचला, हादसे में…
देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…
देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…
27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…