Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भीषण लैंडस्लाइड से हाइवे हुआ बंद, दर्जनों वाहन फंसे, सामने आया भयावह वीडियो – Uttarakhand

Highway closed due to massive landslide in Pithoragarh, Uttarakhand, dozens of vehicles stranded, horrifying video surfacedइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)Uttarakhand Landslide News: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से भूस्खलन की बेहद डरवनी तस्वीर सामने आई है, पिथौरागढ़ के धारचूला तवाघाट नेशनल हाइवे पर लैंडस्लाइड की घटना सामने आई है. जिसके चलते नेशनल हाइवे पर आवाजाही बंद हो गई है. इस दौरान दोनों ओर दर्जनों वाहन फंस गए है. गनीमत रही कि जिस समय पहाड़ी दरकी इस दौरान कोई वाहन यह से नहीं गुजर रहा था नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था. वही इस घटना की सूचना मिलने पर प्रशासनिक अमले के साथ राहत बचाव दल मौके पर पहुंच चुके हैं.बता दे कि अचानक पहाड़ी दरकने से नेशनल हाइवे जीरो प्वाइंट के पास बंद हो गया है. भूस्खलन का वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह का पहाड़ का एक हिस्सा धूल के गुबार के साथ गिरता हुआ दिखाई दे रहा है. जिस वक्त लैंडस्लाइड की घटना हुई उस वक्त हाईवे पर कोई वाहन नहीं गुजर रहा था. लैंडस्लाइड की सूचना पर बचाव दल टीम मौके पर पहुंची और हाईवे से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया. धारचूला तवाघाट नेशनल हाइवे पर लैंडस्लाइड की वजह से आवाजाही प्रभावित हुई है.भूस्खलन की घटना पर क्या बोलें अधिकारी?सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के तवाघाट क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर हुए भारी भूस्खलन के चलते आवागमन बाधित हो गया है. भूस्खलन इतना जबरजस्त था कि आस पास मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े होंगे. भूस्खलन के बाद अब मौके पर नेशनल हाईवे को खोलने का कार्य प्रगति पर है और जिला प्रशासन के अधिकारी और बीआरओ की टीम मौके पर मौजूद है. पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी विनोद गिरि गोस्वामी ने कहा कि इस घटना में किसी के जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है. बल्कि घटना सड़क पर हो रहे कार्यों के चलते हुई है जिसमें कोई नुकसान नहीं हुआ है.वहीं इस घटना पर सीएम पुष्कर सिंह धामी का बयान सामने आया है. पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, पिथौरागढ़ जिले के तवाघाट-धारचूला नेशनल हाइवे पर हुई लैंड स्लाइड से यातायात प्रभावित होने की सूचना मिली है. राहत की खबर है कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है. मलबे को हटाने के लिए त्वरित कदम उठाए जाने के साथ जिला प्रशासन व संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द मार्ग को खोलने के निर्देश दिए हैं.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार

देहरादून स्थित श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज (SGRR) के लिए…

6 hours ago

पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार

कीवी से लेकर माल्टा तक की खेती; महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद देश-विदेश तक…

7 hours ago

कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री –

  देहरादून,मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने  देहरादून स्थित आईआरटीडी प्रेक्षागार में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…

7 hours ago