केन्द्रीय मंत्रिमंडल से बर्खास्त हो गृह मंत्री अमित शाह
बाबा साहेब के अपमान करने वालों के खिलाफ सूर्यकांत धस्माना बैठे उपवास पर
देहरादून। भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब डाक्टर भीमराव अंबेडकर के प्रति घृणा तिरस्कार व अपमान का भाव प्रकट करने वालों के विरुद्ध प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना कांग्रेसजनों के साथ घंटाघर स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष एक दिवसीय धरना व उपवास में बैठे। इस अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की गई।यहां आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में कांग्रेसजन घंटाघर के समीप संविधान निर्माता बाबा साहेब डाक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष पहंुचे और वहां पर भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब डाक्टर भीमराव अंबेडकर के प्रति घृणा तिरस्कार व अपमान का भाव प्रकट करने वालों के विरुद्ध विशेषकर केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ प्रतिकात्मक रूप से उपवास पर बैठे।इस अवसर पर धरने व उपवास के बाद संबोधित करते हुए सूर्यकांत धस्माना ने कहा है कि जिस तरह से संसद में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डाक्टर भीमराव अंबेडकर का अपमान किया है और इसे किसी भी दशा में सहन नहीं किया जायेगा।उन्होंने कहा कि संसद में जिस प्रकार से गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहेब के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की है और भाजपा व आरएसएस को बाबा साहेब के देश के प्रति दिये गये योगदान व बनाये गये संविधान के लिए कोई कृतज्ञता नहीं है। उन्हांेंने कहा कि देश के गृह मंत्री के बयान से बारह सैकेंड का देश के गृह मंत्री अमित शाह का व्यक्तव्य देश के इतिहास में काले पन्नों में लिखा जायेगा और इस सम्मान भरे लेकर भाजपा के किसी नेता ने खंडन किया और न ही क्षमा मांगी जिससे स्पष्ट होता है कि भाजपा व संघ परिवार आरएसएस के गृह मंत्रीअमित शाह के समर्थन में है और बयान से साफ झलकता है और देश आक्रोशित है और संविधान का सम्मान करने वाले संविधान को मानने वाले अपेक्षा करते है कि गृह मंत्री अमित शाह सार्वजनिक माफी मांगे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने मंत्रिमंडल ने गृह मंत्री को बर्खास्त करें।उन्होंने कहा कि जब तक प्रधानमंत्री गृह मंत्री अमित शाह को मंत्रिमंडल से बर्खास्त नहीं करते तब तक कांग्रेस देश भर में आंदोलन चलायेगी और अमित शाह के इस टिप्पणी का पुरजोर विरोध किया जायेगा। उन्होंने कहा कि संसद मंे भाजपा के सांसदों द्वारा व इंडिया गठबंधन के सांसदों के साथ धक्का मुक्की व राहुल गांधी पर की गई झूठी एफआईआर के खिलाफ कांग्रेसजन आंदोलित है और भाजपा के इस अमर्यादित आचरण की निंदा करते है।इस अवसर पर धरने व उपवास के बाद सूर्यकांत धस्माना ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा समस्त कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया कि वह भाजपा, आरएसएस व नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा ने बाबा साहेब का अपमान व संविधान से छेडछाड को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगें और भाजपा व आरएसएस की मानसिकता को पूरे देश के सामने उजागर करेंगें।
इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जसविन्दर सिंह गोगी, प्रदेश महामंत्री जगदीश धीमान, प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता सुनीता प्रकाश, प्रवक्ता संदीप चमोली, निवर्तमान इलियास अंसारी, मुकीम अहमद, संगीता गुप्ता, राजेश पंुडीर, वरिष्ठ नेता अरूण वाल्मीकि, श्रम कांग्रेस के दिनेश कौशल, पूनम कंडारी, आनंद सिंह पंुडीर, विरेन्द्र पंवार, संजय भारती, शुुभम सैनी, अभिषेक तिवारी, अमीचन्द सोनकर, जसपाल सिंह, अवधेश कथिरिया, दीपक धीमान, अंजू भारती, राधिका शर्मा, अनिल शर्मा, महमूदन, जमाल अहमद, ललित भद्री, मेहताब, आदर्श सूद, निहाल सिंह, राम कुमार थपलियाल सहित कांग्रेस के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पहाड़ी इलाकों में जानवरों का यूंहीं टहलते हुए दिख जाना शहरी इलाकों की तुलना में…
रामनगर:नैनीताल जिले के रामनगर में नेशनल हाईवे-309 पर चिल्किया के पास एक भीषण सड़क हादसा…
देहरादून: दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष…
देहरादून; उत्तराखंड में अब हर परिवार को ‘देवभूमि परिवार आईडी’ मिलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 31 Oct: BJP has termed the Opposition’s ‘Jan Mahabhiyog’ campaign…
my uttarakhand news Bureau Uttarkashi, 31 Oct: The rescue operation to evacuate trekkers and support…