टिहरी में भयावह हादसा: कुंजापुरी मार्ग पर श्रद्धालुओं की बस गहरी खाई में गिरी, पांच की मौत – पर्वतजन

उत्तराखंड के टिहरी जनपद में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया, जहां कुंजापुरी के निकट श्रद्धालुओं से भरी एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पांच लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 23 यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में उपचार के लिए भेजा गया है।
मौके पर सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में कुल 28 लोग सवार थे, जो गुजरात और दिल्ली से कुंजापुरी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। घटना कुंजापुरी पहुंचने से पहले ही हो गई, जिससे बस लगभग 70 मीटर नीचे खाई में गिर गई। वाहन का नंबर Uk07PA 1769 बताया गया है।
सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर ढालवाला, कोटी कॉलोनी और SDRF मुख्यालय से कुल पाँच टीमें तुरंत रेस्क्यू के लिए रवाना की गईं। तेज ढलान और घने जंगलों के बीच टीमों ने मुश्किल परिस्थितियों में राहत कार्य शुरू किया।

एएसपी जेआर जोशी, टिहरी गढ़वाल ने पांच मृतकों की पुष्टि की है और कहा कि कुछ यात्री दुर्घटना के बाद खाई में अलग-अलग दिशा में छिटक गए थे, जिन्हें खोजने का कार्य जारी है।
ऋषिकेश से कुंजापुरी की दूरी लगभग 23 किलोमीटर है और यह मार्ग तीर्थयात्रियों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।
फिलहाल पुलिस घटनास्थल की जांच कर रही है और यात्रियों की पहचान तथा उनके राज्यों से संपर्क स्थापित करने की प्रक्रिया जारी है। हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैला दी है।

Sapna Rani

Recent Posts

नशा तस्करी पर STF का शिकंजा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार –

देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…

42 minutes ago

कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दरबार में शीश नवाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…

1 hour ago

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

6 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

6 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

6 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

8 hours ago