Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में भीषण हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पति की मौत, पत्नी गंभीर घायल – Uttarakhand

Horrible accident in Uttarakhand, car falls into 200 meter deep ditch, husband dies, wife seriously injuredइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)विकासनगर: देहरादून जिले के विकासनगर-कालसी चकराता मोटर मार्ग पर ककाडी खड्ड व चामडचील के बीच एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि कार में दोनों दंपति सवार थे.कालसी चकराता मोटर मार्ग पर रविवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया. जिसमें विकासनगर से सहिया कनबुआ की ओर जा रही अल्टो कार ककाडी खड्ड व चामडचील के बीच अनियंत्रित होकर दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी. सूचना पर कालसी थाना पुलिस व एसडीआरएफ तत्काल मौके पर पहुंची और खाई में उतर कर शव को रेस्क्यू किया. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. बताया जा रहा है कि कार में दो ही लोग सवार थे.अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कारहादसे में महिला कुछ ही दूरी पर छिटककर घायल हो गई और खाई से किसी तरह सड़क पर पहुंची. घायल महिला को स्थानीय लोगों, पुलिस, एसडीआरएफ ने तत्काल विकासनगर अस्पताल भिजवाया, जहां उसका उपचार चल रहा है. वहीं कार चला रहे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.एसडीआरएफ अपर उपनिरीक्षक सुरेश तोमर ने कहा कि कार दुर्घटना की सूचना कालसी थाना व कंट्रोल रूम से करीब सुबह आठ बजे प्राप्त हुई. सूचना पर टीम मय उपकरणों के मौके पर पहुंची. उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान माया राम सिंह पंवार ( उम्र 55 साल), निवासी ग्राम कनबुआ कालसी और घायल महिला सुशीला देवी पत्नी माया राम सिंह पंवार (दंपति), निवासी कनबुआ के रूप में हुई है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग

मतदान के दौरान मिलेंगी सुगम एवं सुलभ सुविधाएं, 30 नवंबर तक पूरा होगा विशेष अभियान…

51 minutes ago

अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील

डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर…

3 hours ago

Minister Joshi lays foundation stone for roads & drains in Salawala

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…

13 hours ago

École celebrates Excellence, Creativity & Sporting Spirit on day 2 of Founders’ Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…

13 hours ago

बागेश्वर में झमाझम बारिश से बदला मौसम, उत्तराखंड में आज पहाड़ पर बर्फबारी का अलर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…

13 hours ago

The Asian School holds 27th Junior Sports Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…

13 hours ago