Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड नगर निकाय: आरक्षण लिस्ट जारी, ऋषिकेश नगर निगम एससी तो हरिद्वार में महिला OBC, एक क्लिक में जानें – Uttarakhand

Uttarakhand Municipal Corporation: Reservation list released, Rishikesh Municipal Corporation SC and Haridwar women OBC, know in one clickइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड में निकाय चुनावों को लेकर अब अंतिम दौर का कार्य चल रहा है. शहरी विकास द्वारा नगर निकाय चुनाव के लिए आरक्षण को मंजूरी दे दी गई. शहरी विकास निदेशालय द्वारा जारी किए गए आदेशों में नगर पालिका, नगर पंचायत और नगर निगम के लिए अधिसूचना जारी की गई है. वहीं, निदेशालय ने वार्ड के आरक्षणों की भी समय सारणी (Time Table) भी जारी कर दिया है.इस बार आरक्षित सीटों पर बड़ा बदलाव किया गया है. ऋषिकेश नगर निगम एससी को दी है. वहीं देहरादून नगर निगम की बात की जाए तो वो सामान्य यानी अनारक्षित रखा गया है. इसके अलावा हरिद्वार नगर निगम को ओबीसी महिला को दी गई है. नगर निगम रुड़की महिला, नगर निगम कोटद्वार अनारक्षित, नगर निगम श्रीनगर भी अनारक्षित, नगर निगम रुद्रपुर अनारक्षित, नगर निगम काशीपुर अनारक्षित, नगर निगम हल्द्वानी ओबीसी, नगर निगम पिथौरागढ़ महिला और नगर निगम अल्मोड़ा भी महिला को दी गई.नगर निगम की आरक्षण लिस्टमुख्य नगर पालिकाओं की सूची:–नगर पालिका परिषद का नाम अध्यक्ष पद का आवंटन/आरक्षणनगर पालिका परिषद विकासनगर STनगर पालिका परिषद मसूरी ओबीसी महिलानगर पालिका परिषद हर्बटरपुर ओबीसीनगर पालिका परिषद डोईवाला सामान्यनगर पालिका परिषद मंगलौर ओबीसीनगर पालिका परिषद लक्सर अनुसूचित जातिनगर पालिका परिषद शिवालिकनगर सामान्यनगर पालिका परिषद उत्तरकाशी महिलानगर पालिका परिषद बड़कोट ओबीसीनगर पालिका परिषद पुरोली महिलानगर पालिका परिषद जोशीमठ महिलानगर पालिका परिषद देवप्रयाग महिलानगर पालिका परिषद चंपावत महिलानगर पालिका परिषद गरदपुर महिलानगर पालिका परिषद रुद्रप्रयाग सामान्यनगर पालिका परिषद बागेश्वर ओबीसीनगर पालिका परिषद नैनीताल ओबीसीनगर पालिका परिषद रामनगर सामान्यनगर पालिका परिषद पौड़ी महिलानगर पालिका परिषद टिहरी सामान्यनगर पालिका परिषद रानीखेत सामान्यनगर पालिका परिषद मसूरी OBC महिलानगर पालिका परिषद गोपेश्वर सामान्यनगर पालिका परिषद बेरीनाग महिलानगर पालिका परिषद भवाली महिलाउत्तराखंड में लंबे समय से नगर निकाय चुनाव की तारीख को लेकर संशय बना हुआ है. कभी आरक्षण की पेचीदगी तो कभी अन्य दूसरे मामलों की वजह से लगातार नगर निकाय चुनाव आगे बढ़ रहे थे. लेकिन अब शहरी विकास निदेशालय द्वारा जारी की गई आरक्षण की सूची के बाद उत्तराखंड में चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है. फिलहाल शहरी विकास निदेशालय द्वारा वार्ड आरक्षण को लेकर उत्तराखंड के सभी जिला अधिकारियों को एक पत्र भी भेजा गया है जिसमें आरक्षण के प्रस्ताव तैयार करने की बात की गई है. अब 15 दिसंबर के बाद अंतिम अधिसूचना जारी की जाएगी. इसके साथ ही मेयर नगर पंचायत और नगर पालिका की अंतिम अधिसूचना जारी जल्द हो जाएगी.नगर पालिका की पूरी लिस्ट:-नगर पालिका परिषद की लिस्टदरअसल, नगर निकाय चुनाव में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद एकल सदस्य समर्पित आयोग की रिपोर्ट के हिसाब से ही ओबीसी आरक्षण लागू किया जाना था. साल 2018 के चुनाव के दौरान सभी निकाय में 14% ओबीसी आरक्षण लागू था लेकिन अब शहरी विकास निदेशालय ने आबादी के हिसाब से सीटों का आरक्षण तय किया है. इसके बाद सभी जिला अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में इस सूची पर सुझाव और आपत्ति दोनों मांगेंगे. उम्मीद जताई जा रही है कि नगर निगम और नगर पालिका चुनाव जनवरी महीने में हो सकते हैं, जबकि नगर पंचायत चुनाव फरवरी महीने में होने की संभावना है.उत्तराखंड में मौजूदा समय में 112 शहरी निकाय हैं. इन सभी में मतदाता सूची भी लगभग तैयार हो गई है. राज्य के 13 जिलों में सबसे अधिक निकाय उधम सिंह नगर में हैं, जहां इनकी संख्या 19 है. जबकि सबसे कम निकाय बागेश्वर जिले में हैं जहां निकाय की संख्या 3 है. चुनावों को लेकर अब शहरी विकास निदेशालय जल्द चुनाव आयोग से मिलेगा.इसको लेकर शहरी विकास मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल का कहना है कि आरक्षण की लिस्ट जारी हो चुकी है और अब हम चुनाव आयोग की कार्यक्रम और तिथि के अनुसार आगे बढ़ेंगे. जैसा चुनाव आयोग तय करेगा चुनाव तब हो जाएंगे. हालांकि, पहले 25 दिसंबर तक चुनावों की अधिसूचना जारी करने की बात की गई थी, लेकिन अब कब ये कार्यक्रम तय होगा ये फिलहाल स्पष्ट नहीं है, लेकिन मंत्री की मानें तो अब अंतिम कदम आगे बढ़ाया जा रहा है.नगर पंचायत की पूरी लिस्ट-नगर पंचायत की लिस्ट.महिलाओं के लिए इतनी सीटें आरक्षित: बता दें कि उत्तराखंड में कुल 11 नगर निगम हैं, जिसमें से एससी को एक सीट दी गई है. वहीं चार सीटें महिलाओं को दी गई हैं. वहीं, नगर पालिक परिषद में कुल 15 सीटें महिलाओं को दी गई हैं जबकि नगर पंचायतों में 16 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं.महिला आरक्षित होने से बिगड़ा नेताओं का समीकरण: आरक्षण सूची से पहले गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक राजनेता अपने-अपने क्षेत्र में तैयारी में लग गए थे, लेकिन आरक्षण सूची आने के बाद कई जगहों पर नेताओं का समीकरण बिगड़ गया है. मसलन हरिद्वार नगर निगम की बात की जाए तो बीजेपी और कांग्रेस से तमाम चेहरे लंबे समय से क्षेत्र में तैयारी में लगे हुए थे. देहरादून और दिल्ली में बैठे नेता भी लगातार स्थानीय नेताओं को आश्वासन दे रहे थे, लेकिन अचानक से ओबीसी महिला सीट हो जाने के बाद अब नए चेहरे का चुनावी मैदान में उतरना साफ हो गया है.यही हाल रुड़की नगर निगम सीट पर भी है. यहां भी सीट महिला आरक्षित कर दी गई है. ऐसा ही हाल कुमाऊं के सबसे बड़े शहर हल्द्वानी का भी है. हल्द्वानी नगर निगम सीट को महिला ओबीसी सेट कर दिया गया है, जबकि पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में भी महिलाओं को तवज्जो देते हुए आरक्षण में जगह दी गई है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील

डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर…

2 hours ago

Minister Joshi lays foundation stone for roads & drains in Salawala

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…

12 hours ago

École celebrates Excellence, Creativity & Sporting Spirit on day 2 of Founders’ Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…

12 hours ago

बागेश्वर में झमाझम बारिश से बदला मौसम, उत्तराखंड में आज पहाड़ पर बर्फबारी का अलर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…

12 hours ago

The Asian School holds 27th Junior Sports Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…

12 hours ago

माफी मांगने के बजाय इस्तीफा देना पसंद करूंगा: सुबोध उनियाल, दलेर मेहंदी विवाद के बीच वीडियो वायरल – myuttarakhandnews.com

देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…

16 hours ago