भीषण हादसा, तीनधारा के पास पिकअप अलकनंदा में समाई, तीन लोग लापता – पर्वतजन

ऋषिकेश–बदरीनाथ मार्ग पर भीषण हादसा, तीनधारा के पास पिकअप अलकनंदा में समाई, तीन लोग लापता
 
ऋषिकेश–बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा सामने आया। तीनधारा क्षेत्र में सैनिक होटल के नजदीक एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सीधे में जा गिरा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन में तीन लोगों के सवार होने की आशंका है। फिलहाल सभी लापता बताए जा रहे हैं।

 
सूचना मिलते ही टिहरी जिला कंट्रोल रूम ने राज्य आपदा मोचन बल, यानी को तत्काल अलर्ट किया। बताया गया कि तीनधारा इलाके में वाहन नदी में गिर गया है। इसके बाद सब इंस्पेक्टर सावर सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई।
 
घटनास्थल पर पहुंचकर टीम ने पाया कि पिकअप नदी में समा चुका है और सतह पर दिखाई नहीं दे रहा। इसी बीच ढालवाला पोस्ट से एसआई दीपक जोशी के नेतृत्व में एक अन्य रेस्क्यू दल को भी सहायता के लिए भेजा गया।
 
मौके पर राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया है। एसडीआरएफ की टीमें राफ्ट की मदद से नदी में सर्च अभियान चला रही हैं, साथ ही गहरे पानी में डीप डाइविंग के जरिए वाहन और संभावित सवारों की तलाश की जा रही है।
 
अधिकारियों के अनुसार फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वाहन में वास्तव में तीन ही लोग सवार थे या संख्या अधिक हो सकती है। साथ ही अभी तक लापता व्यक्तियों की पहचान और वे किस क्षेत्र के निवासी हैं, इसकी पुष्टि भी नहीं हो पाई है।
 
प्रशासन ने आसपास के क्षेत्रों में भी सतर्कता बरतते हुए जानकारी एकत्र करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बचाव अभियान जारी है और आगे की सूचना का इंतजार किया जा रहा है।

Sapna Rani

Recent Posts

मुख्य सचिव ने की यूआईआईडीबी के प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा

शारदा रिवरफ्रंट कॉरिडोर के कार्यों में धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी प्रोजेक्ट्स की टाइमलाइन और…

4 hours ago

जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में विभिन्न अनियमितताएं सामने आईं, जांच के निर्देश

नैनीताल। जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय ने गुरुवार को…

4 hours ago

शिक्षा विभाग को मिले 24 नये उप शिक्षा अधिकारी, शिक्षा मंत्री डॉ रावत के अनुमोदन के उपरांत दूरस्थ क्षेत्रों दी गई प्रथम तैनाती

नये अधिकारियों के आने से विभागीय कार्यों में आयेगी तेजी देहरादून: विद्यालयी शिक्षा विभाग को…

5 hours ago

देहरादून में बीजेपी पार्षद के घर डकैती का खुलासा, नौकर निकला मुख्य आरोपी; चार साथियों के साथ वारदात का आरोप, – myuttarakhandnews.com

देहरादून। राजधानी देहरादून के पॉश बसंत विहार इलाके में बीजेपी पार्षद अमिता सिंह के घर…

5 hours ago

खटीमा में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की हत्या, दो सगे भाई गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

खटीमा। बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की हत्या करने के आरोप में…

5 hours ago