हरिद्वार/देहरादून। स्कूल मान्यता नवीनीकरण से जुड़े कथित घूस प्रकरण में गिरफ्तार बहादराबाद के खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) बृजपाल सिंह राठौर और सह-अभियुक्त मुकेश को देहरादून स्थित विजिलेंस अदालत से जमानत मिल गई है। अदालत ने सुनवाई के बाद दोनों को राहत देते हुए रिहाई के आदेश जारी किए, जबकि मामले की विवेचना अब भी प्रचलित है।
सतर्कता विभाग ने दोनों आरोपियों को ₹20,000 की रिश्वत स्वीकार करते हुए रंगे हाथ पकड़ा था। यह कार्रवाई एक निजी स्कूल प्रबंधन की शिकायत के आधार पर की गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि संस्थान की मान्यता के नवीनीकरण और औपबंधिक प्रमाणपत्र जारी करने के बदले धनराशि की मांग की जा रही है।
प्रारंभिक सत्यापन के बाद विजिलेंस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप बिछाया और दोनों आरोपियों को सीडीओ कार्यालय, रोशनाबाद के बाहर सड़क से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के उपरांत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया था।
जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान विजिलेंस की कार्रवाई को लेकर कुछ प्रश्न भी उठाए गए। हालांकि, अदालत ने सभी पक्षों को सुनने के बाद दोनों आरोपियों को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया।
फिलहाल, प्रकरण की जांच जारी है और आगे की विधिक प्रक्रिया परिणामों पर निर्भर करेगी।
पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य…
देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…
Ankita Murder Case: CBI की पूछताछ के बाद उर्मिला सनावर को अदालत ने क्यों बुलाया?…
वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…