देहरादून: राजधानी देहरादून में बड़ा हादसा हो गया. देहरादून-दिल्ली हाईवे पर मोहब्बेवाला के पास माल से भरा हुआ तेज रफ्तार कंटेनर कार से ऊपर पलट गया. बताया जा रहा है कि कार में कई लोग सवार थे. इस हादसे में ड्राइवर समेत चार लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में तीन लोग एक ही परिवार के है. सिर्फ एक 6 साल के बच्चे की जान बच सकी. बच्चे को कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कार में सभी लोग सहारनपुर से देहरादून आ रहे थे.
जानकारी के मुताबिक सड़क हादसा चार नवंबर को दोपहर बाद करीब 3.30 बजे हुआ. मोहब्बेवाला चौक पर आई-20 कार और एक कंटेनर ट्रक की आपस भिड़ंत हो गई थी. देहरादून सीओ सदर अंकित कंडारी ने बताया कि आज 3.30 बजे के करीब कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि मोहब्बेवाला के पास सड़क हादसा हो गया. इसके बाद ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. कंटेनर प्लास्टिक के दाने के कट्टों से भरा हुआ था.
फिलहाल जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार 38 साल के मिश्रेष कपूर अपनी 35 साल की पत्नी निशा आनंद कपूर और 63 साल की मां किरण कपूर व 6 साल के बेटे के साथ सहारनपुर गए थे. वहीं से लौटते समय उनकी कार देहरादून के मोहब्बेवाला दुर्घटना का शिकार हो गई. इस हादसे में मिश्रेष कपूर, उनकी पत्नी निशा आनंद और मां किरण के अलावा ड्राइवर नीरज की भी मौत हो गई. मिश्रेष के 6 साल का बच्चा घायल बताया जा रहा है, जिसको के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया था. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कंटेनर और कार को साइड कराया और ट्रैफिक को सुचारू करवाया.
नैनीताल। उत्तराखंड हाई कोर्ट ने गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी की गिरफ्तारी पर रोक…
Gajendra Singh Negi | Dehradun Nearly 23 years after it created a political storm in…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami said that the Uttarakhand government is…
पत्नी से कहासुनी के बाद कमरे में चला गया सब्जी विक्रेता, काफी देर तक नहीं…
देहरादून – उत्तराखण्ड पुलिस के उप निरीक्षक लोकेन्द्र बहुगुणा, सीआईडी देहरादून को अन्वेषण के क्षेत्र…
खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, एकता और राष्ट्रभावना का होता है विकास : मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड…