Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, कार खाई में गिरी, दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर – Uttarakhand

Horrible road accident in Uttarakhand, car fell into ditch, two people died, one in critical conditionइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)पौड़ी: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में बीते रविवार को हुए बस हादसे के जख्म अभी भरे भी नहीं थे कि बुधवार के एक और सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. सड़क हादसा पौड़ी गढ़वाल जिले के धुमाकोट क्षेत्र में हुआ. बताया जा रहा है कि दोनों लोग दिल्ली से अपने गांव में पूजा करने आए थे. पूजा करने के बाद बुधवार को दोनों वापस दिल्ली जा रहे थे, तभी ये हादसा हो गया.जानकारी के मुताबिक धुमाकोट पुलिस को सूचना मिली थी कि भौन-खालूडांडा मार्ग पर ऑल्टो कार (नंबर DL5CR4864) 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी. हादसे की सूचना मिलते ही धुमाकोट थाने से पुलिस और एसटीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. हादसे के वक्त कार में तीन लोग सवार थे.रेस्क्यू टीम सभी लोगों को खाई से निकालकर ऊपर सड़क पर लाई, लेकिन तबतक दो लोगों की मौत हो चुकी थी. वही तीसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल था, जिसे पास के हॉस्पिटल में भेजा गया. अभीतक हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है.जानकारी के अनुसार ये लोग दिल्ली से पूजा में अपने गांव मोरा में आए थे. बुधवार को पूजा करने के बाद दिल्ली लौट रहे थे, तभी बीच रास्ते में ये हादसा हो गया.हादसे में मरने वाले लोगों के नाम:रमेश लाल (उम्र-70 वर्ष) पुत्र मुकुन्दी लाल निवासी ग्राम- मैरा, धुमाकोटप्रदीप (उम्र-37 वर्ष) पुत्र धीरेन्द्र, निवासी- सिमटंड़ा धुमाकोट हाल पता- प्रधान इनक्लेव बुराड़ी, नई दिल्ली.नाम पता घायल- किशोर कुमार (उम्र-35 वर्ष) पुत्र लीला राम, निवासी- परशुराम इनक्लेव बुराड़ी, नई दिल्ली

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड सचिवालय में महिला अधिकारी से संविदा कर्मी द्वारा छेड़छाड़ का आरोप, – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड सचिवालय में महिला अधिकारी से संविदा कर्मी द्वारा छेड़छाड़ का आरोप,कर्मचारियों ने आरोपी को…

4 minutes ago

Dhami Cabinet Clears ₹7,412 Crore Supplementary Budget | Uttarakhand News Network

The Uttarakhand Cabinet, chaired by Chief Minister Pushkar Singh Dhami, approved approximately 26 proposals during…

16 minutes ago

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, UKD ने राष्ट्रपति को खून से लिखा ज्ञापन – myuttarakhandnews.com

देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी के मुद्दे पर उत्तराखंड में सियासी घमासान तेज…

59 minutes ago

बदरीनाथ धाम से कांग्रेस की ‘उत्तराखंड न्याय यात्रा’ शुरू, भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा – myuttarakhandnews.com

देहरादून: प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने गुरुवार…

1 hour ago

शादी के महज 5 महीने बाद विवाहिता की मौत, दहेज हत्या मामले में पुलिस ने खोला राज!   – myuttarakhandnews.com

दहेज हत्या : 5 महीने पहले हुई थी कोहिनूर की शादी, पति-सास, जेठ और ननद…

1 hour ago

उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

टिहरी गढ़वाल में पहली जिला योग चैंपियनशिप के जरिए योग प्रतिभाओं को मिला मंच प्रशिक्षक…

2 hours ago