Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड : नशे में धुत अधिकारी ने अपनी कार से तीन लड़कियों को कुचला, एक की मौत – Uttarakhand

Uttarakhand: Drunk officer crushes three girls with his car, one diesइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के कोटाबाग क्षेत्र में नशे में धुत एक सरकारी अधिकारी ने अपनी कार से तीन नाबालिग लड़कियों को कुचल दिया, जिसमें से एक लड़की की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गयीं।कोटाबाग के पुलिस चौकी प्रभारी रमेश चंद्र पंत ने बताया कि यह घटना सोमवार को हुई जब लड़कियां उत्तरायणी मेले से घर लौट रही थीं और वे कोटाबाग के अपर खंड विकास अधिकारी भूपेंद्र सिंह की तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गयीं।पंत ने बताया कि अधिकारी ने मौके से भागने की कोशिश की लेकिन उसे तत्काल पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि अधिकारी की चिकित्सा जांच में इस बात की पुष्टि हुई है कि हादसे के समय उसने शराब पी हुई थी। दुर्घटना का शिकार हुई लड़कियों की पहचान कनक बोरा (17) और माही बोरा (14) नाम की दो बहनों तथा उनकी मित्र ममता भंडारी (15) के रूप में हुई है। तीनों लड़कियां कोटाबाग के नाथूनगर गांव की रहने वाली हैं।हादसे के बाद लड़कियों को अस्पताल ले जाया गया जहां माही को मृत घोषित कर दिया गया। कनक और ममता दोनों ही गंभीर रूप से घायल हैं और हल्द्वानी के साई अस्पताल में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही हैं। पंत ने बताया कि पीड़ितों की ओर से औपचारिक शिकायत मिलने के बाद घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

28 seconds ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

19 minutes ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

25 minutes ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

2 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

3 hours ago