Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में समाई कार, चार की मौत, दो घायल – myuttarakhandnews.com

अल्मोड़ा: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से बड़ी खबर सामने आई है. जिले के लमगड़ा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ है. कार के खाई में गिरने की सूचना है. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य लोग घायल बताए जा रहे है. इस भीषण सड़क हादसे ने चार परिवारों की खुशियां छीन लीं.
फिलहाल जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा क्षेत्र के चायखान-बलिया बेगनिया मोटर मार्ग पर कार अचानक बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गई थी. हादसा इतना भयावह था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए. राहगीरों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी.
खाई में गिरने के बाद कार की हालतहादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक ने बताया कि दुर्गम क्षेत्र होने के कारण बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन संयुक्त प्रयास से वाहन में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला गया. हालांकि तब तक कार सवार चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था. दुर्घटना में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका रेस्क्यू कर हॉस्पिटल भेजा गया.
घायलों को हॉस्पिटल भेजती हुई पुलिसजानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त वाहन में कुल छह लोग सवार थे. इनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
मृतकों का विवरण:
राजेन्द्र सिंह बिलवाल पुत्र नारायण सिंह, निवासी ग्राम बलिया, थाना लमगड़ा, जिला अल्मोड़ा (उम्र 40 वर्ष)जगदीश सिंह पुत्र लछम सिंह, निवासी ग्राम बलिया, थाना लमगड़ा, जिला अल्मोड़ा (उम्र 35 वर्ष)लछम सिंह पुत्र प्रताप सिंह, निवासी ग्राम बलिया, थाना लमगड़ा, जिला अल्मोड़ा (उम्र 56 वर्ष)पान सिंह पुत्र विशन सिंह, निवासी ग्राम बलिया, थाना लमगड़ा, जिला अल्मोड़ा (उम्र 55 वर्ष)घायलों का विवरण:
गोपाल सिंह पुत्र खीम सिंह, निवासी ग्राम बलिया, थाना लमगड़ा, जिला अल्मोड़ा (उम्र 45 वर्ष)सचिन सिंह बिलवाल पुत्र राजेन्द्र सिंह बिलवाल, निवासी ग्राम बलिया, थाना लमगड़ा, जिला अल्मोड़ा (उम्र 18 वर्ष)
दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना में चार लोगों की मौत हुई है और दो घायल हैं. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है. प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की बात सामने आई है. हालांकि वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएंगे.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव: 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…

27 minutes ago

गंगनानी के पास हुआ हादसा, इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…

33 minutes ago

उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…

2 hours ago

उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, गंगोत्री धाम जा रही कार नदी में गिरी, कई लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…

2 hours ago

रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…

2 hours ago

अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी –

  देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…

2 hours ago