देहरादून। आगामी विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा संगठन ने टिकट की दावेदारी को लेकर स्पष्ट संदेश देते हुए पार्टी अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी में टिकट का आधार केवल योग्यता, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा है। उन्होंने दो टूक कहा कि विधानसभा टिकट या किसी भी पद की दावेदारी को लेकर सार्वजनिक मंचों अथवा सोशल मीडिया पर बयानबाज़ी पार्टी की अनुशासन व्यवस्था के विरुद्ध है।
भट्ट ने कहा कि चुनाव लड़ने की महत्वाकांक्षा लोकतांत्रिक व्यवस्था का स्वाभाविक हिस्सा है, लेकिन उसे व्यक्त करने की एक निर्धारित संगठनात्मक प्रक्रिया और मंच है। यदि किसी कार्यकर्ता की कोई इच्छा, दावेदारी या सुझाव है तो वह उसे उचित समय पर संगठन के समक्ष आंतरिक रूप से रखे। निर्धारित प्रक्रिया से हटकर सार्वजनिक बयान देना अनुशासनहीनता की श्रेणी में माना जाएगा।
उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में मीडिया और सोशल मीडिया पर आगामी विधानसभा चुनावों के लिए नेताओं की दावेदारी संबंधी खबरों को लेकर राज्य से लेकर केंद्रीय नेतृत्व तक नाराज़गी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा कि भाजपा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के सिद्धांतों पर चलने वाला दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है, जिसकी मूल भावना “राष्ट्र प्रथम, संगठन द्वितीय और व्यक्ति अंतिम” है।
प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि पार्टी सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है और योग्य एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। टिकट वितरण का अंतिम निर्णय केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठनात्मक प्रक्रिया और मेरिट के आधार पर लिया जाएगा।
महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा से ऊपर उठकर संगठन की मर्यादा और अनुशासन बनाए रखने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि पार्टी अनुशासन के विरुद्ध जाने वालों के खिलाफ संगठन आवश्यक होने पर कड़ी कार्रवाई करने से भी पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने कहा कि सभी की प्राथमिकता व्यक्तिगत प्रचार नहीं, बल्कि संगठन को मजबूत कर आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करना होना चाहिए।
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…
उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…
उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…
देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…