Latest posts by Sapna Rani (see all)पिथौरागढ़: उत्तराखंड में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे हैं. ताजा हादसा पिथौरागढ़ में हुआ है, जहां जाजरदेवल थाना क्षेत्र के कनारी-पाभै मोटर मार्ग पर एक स्कॉर्पियो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिससे वाहन में सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई. हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ और फायर की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया. फिर शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेज दिया है. उधर, हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.पुलिस के मुताबिक, आज यानी 7 अक्टूबर को कनारी-पाभै मोटर मार्ग में एक स्कॉर्पियो वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पहाड़ी से नीचे जा गिरा. जिससे वाहन सवार तीन लोगों की जान चली गई. हादसे की सूचना पर जाजरदेवल थानाध्यक्ष प्रकाश पांडे की नेतृत्व में पुलिस, फायर और एसडीआरएफ टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई. जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया.वाहन हादसे में मृतक-महेंद्र नगरकोटी (उम्र 55 वर्ष), निवासी- मखौलिया गांव, पिथौरागढ़कैलाश कापड़ी (उम्र 48 वर्ष), निवासी- दौला गांव, पिथौरागढ़अनिल नगरकोटी (उम्र 34 वर्ष), निवासी- दौला गांव, पिथौरागढ़वहीं, पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उधर, हादसे की सूचना मिलते ही मखौलिया और दौला गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. तीनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है. इसके अलावा विभिन्न संगठनों ने हादसे पर गहरा शोक जताया है.
चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…
देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…
459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत एनआईटी श्रीनगर के…
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर वकीलों में आक्रोश, नैनीताल बार एसोसिएशन अब उठाएगा ये कदम |…