मसूरी (देहरादून) : 07अक्टूबर 2024 मसूरी क्लाउड एंड से आगे भदराज मंदिर रोड पर एक स्कूटी गहरी खाई में गिर गयी । स्थानीय लोगों के अनुसार स्कूटी में दो युवक सवार थे ।
मौक़े पर पुलिस और फायर सर्विस पहुंचे, और दोनों घायल युवकों शहवाज (उम्र करीब 19 वर्ष ) पुत्र नसीबुद्दीन व
शिफाॅन (उम्र करीब 19 वर्ष) पुत्र सत्तार निवासीगण ग्राम भुड्डी नयागांव, थाना प्रेम नगर जनपद देहरादून, जो उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में क्रमशः B.B.A व LAW की पढ़ाई कर रहे है ,उनको को बाहर निकाला ।
तथा घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से civil Hospital भिजवाया गया ।जिनमे से एक घायल शिफॉन की अस्पताल ले जाते हुए रास्ते के मृत्यु हो गयी।बताया जा रहा है कि दोनों छात्र स्कूटी नंबर UK-07 FJ/ 3527 से देहरादून से मसूरी घूमने के लिए आये थे तथा भदराज मंदिर रोड की ओर जाते समय उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई और एक पेड़ से स्कूटी की जबरदस्त टक्कर हो गयी ।
एक्सीडेंट कितना खतरनाक है इसका अंदाजा स्कूटी की स्थिति देख लगायी जा सकती है ।सभी से निवेदन है कि पहाड़ी रास्तों में वाहन चलाते समय गति नियंत्रण में रखें और दुपहिया वाहनों में दोनों सवारी हेल्मेट पहने ।नॉनिहालो को वाहन देने से पहले यातायात व सुरक्षा नियमों की जानकारी अवश्यक दें ।
Post Views: 7
Post navigation
देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…
एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…
देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…
देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…
उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार को नहीं होगी छुट्टी, शिक्षा विभाग ने बदले नियम…