उत्तरकाशी के मोरी क्षेत्र में आवासीय मकान में लगी आग में लगभग 15 लोगों का घरेलू सामान जला : – myuttarakhandnews.com


उत्तरकाशी : कल रात को कलाप नेटवाड़ ( मोरी) स्थित एक मकान में आग लग गयी । अग्नि ने इतना विकराल रूप धारण किया कि आग अन्य घरों में भी फैल गयी । बताते चले कि इस क्षेत्र में लकड़ी के घरों की परंपरा है जहाँ ,राशन ,घास ,मवेशी ,रसोई ,शयनकक्ष एक साथ ही मकान की अलग अलग मंजिलों में रखें जाते है ।इसलिए हर साल इस क्षेत्र में आग लगने की कोई ना कोई घटना हो जाती है ।घटना रात लगभग 1:30am -1:45am की है , दुर्घटना गैस सिलेंडर में आग लगने से बतायी जा रही है। परन्तु अभी आग लगने के ठोस कारणों का पता नहीं चला।आग लगने की सूचना पर थानाध्यक्ष मोरी अशोक कुमार के नेतृत्व में मोरी पुलिस व फायर स्टेशन मोरी/पुरोला की टीम आवश्यक उपकरण के साथ घटना स्थल पर पहुंची, मौके पर कई मकानों में आग लगी हुई थी, जो तेजी से फैल रही थी ।आग से कई गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने के कारण आग और अधिक विकराल हो रही थी। सभी से साहस का परिचय दे कर अन्य घरों से गैस सिलेंडर बाहर निकाले वरना हादसा और भी भीषण हो सकता था ।पुलिस व फायर की टीम द्वारा स्थानीय लोगों के सहयोग के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।इस भीषण अग्नि दुर्घटना से लायक सिंह राणा, सूरत सिंह, किशन, सोवेंद्र सिंह, महावीर राणा, सैन सिंह, जोगेंद्र सिंह और राजेंद्र सिंह ( कलाप) सहित अन्य कई लोगों के घर का सारा सामान जल गया, किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।Oplus_131072

Post Views: 6

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

32 minutes ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

53 minutes ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

1 hour ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 hours ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

2 hours ago