पीएम मोदी और सीएम धामी के जन्मदिवस में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर मंत्री गणेश जोशी ने की बैठक





देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड स्थित कैंप कार्यालय में मसूरी विधान सभा क्षेत्र के भाजपा के श्रीदेव सुमन नगर मंडल और शहीद दुर्गामल्ल मंडल के पार्टी पदाधिकारियों के साथ आगामी 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अंतर्गत सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित वाले कार्यक्रमों को लेकर बैठक की।
कैबिनेट मंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों को पीएम मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सेवा सप्ताह के रूप में मानने को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को सफल क्रियान्वयन और सुनियोजित ढंग से करने का आव्हान किया। ज्ञात हो कि भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम किए जाएंगे। सेवा सप्ताह के तहत रक्तदान शिविर, स्वच्छता शिविर, दिव्यांगजनों को उपकरण प्रदान सहित कई में सेवा कार्य जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
मंत्री जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में इस सेवा सप्ताह कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। मंत्री जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विकास के लिए लगातार प्रयासरत है और हर क्षेत्र में आज भारत आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कल यानी 16 सितम्बर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस के उपलक्ष में मुख्यमंत्री आवास में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों को सांकेतिक रूप से आवास की चाबी सौंपी जाएगी। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्म दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं भी दी।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, निरंजन डोभाल, पार्षद भूपेंद्र कठेत, प्रभा शाह, संजय नौटियाल, कमल थापा, मंजीत रावत सहित कई लोग उपस्थित रहे।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

3 minutes ago

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

45 minutes ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

2 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

2 hours ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

2 hours ago