कितना सुरक्षित है देहरादून ! मुस्लिम समुदाय की युवती के साथ टाटा मैजिक ड्राइवर ने किया दुष्कर्म – myuttarakhandnews.com

3 अक्टूबर 2024 को रायपुर क्षेत्र में एक युवती ( मुस्लिम समुदाय ) को टाटा मैजिक में बिठा उसके साथ दुष्कर्म किया गया ।दुष्कर्म की खबर सुन एक बार फिर देहरादून में दोनों समुदाय आमने सामने आगये ।सोशलमीडिया पर अफवाहों का दौर चल पड़ा ।पुलिस की जबानी माने तो रेप का आरोपी अभिषेक युवती को पहले से जानता था ।कल 12 बज्र दोपहर को जब युवती आटा चक्की पर आयी तो ,अभिषेक ने युवती को अपने टाटा मैजिक वाहन में बिठा लिया और किद्दुवाला क्षेत्र में ले गया ।युवती के गायब होने की खबर को सुनते ही परिजन युवती की तलाश में भटकने लगे ।कुछ देर बाद उनको लड़की अभिषेक के टाटा मैजिक में पीछे बैठी मिली ।जिसमे अभिषेक 22 वर्षीय के साथ 2 अन्य युवक (अंकित, आदित्य )भी बैठे थे , इसमे एक आरोपी 24 साल तो दूसरा नाबालिग बताया जा रहा है ।परिजनों सबको पकड़ थाने ले आये ,जहाँ युवती की हालात खराब थी ,जहाँ उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर युवती कोरेनेशन हॉस्पिटल भेंजा गया ।युवती के परिजनों द्वारा ने अभिषेक व उनके दो साथियों के विरुद्ध तहरीर दी ।परिजनों को शंका थी कि युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है ।लड़की की हालत बहुत खराब थी , उसके कान से, उसके प्राइवेट पार्ट से लगातार खून बह रहा था ।
पुलिस ने तुरंत संबंधित स्थानों के सीसीटीवी फुटेज मोबाइल लोकेशन निकाली ।पुलिस ने अनुसार अभिषेक अकेले की युवती को ले कर गया था , जब युवती के साथ दुष्कर्म हुआ उसके दोनो साथी सीसीटीवी फुटेज में दूसरी जगह दिख रहे थे ,और दोनों की मोबाईल लोकेशन भी उन्हीं स्थान की मिली ।हालांकि अभी भी आगे पूछताछ की जा रही है ।आज शुक्रवार को तीनों को अदालत में पेश किया जायेगा ।
घटना की खबर सुन लोगों की भीड़ रायपुर थाने के बाहर इकठ्ठा हो गयी , लोगों ने पुलिस पर समय पर घटना की रिपोर्ट दर्ज ना करने का आरोप लगाया , हालांकि पुलिस ने मेडिकल आने पर ही रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही ।
पुलिस के अनुसार उक्त घटना को ले कर कुछ लोगों ने सोशलमीडिया पर गलत जानकारी और गलत प्रकार से प्रसारित कर साम्प्रदायिक रंग देने का प्रयास किया । अफवाह फैलाने वालों पर देहरादून पुलिस उचित कार्यवाही करेगी ।

Post Views: 5

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

24 से 26 अक्टूबर तक होगा आयोजन, गूंजी पहुंचकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को…

36 minutes ago

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

57 minutes ago

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

2 hours ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

3 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

3 hours ago