ऋषिकेश : जाम में फस परेशान युवक ने विधायक नाम की वीआईपी गाड़ी के छत में चढ़ किया तांडव – myuttarakhandnews.com

ऋषिकेश : ऋषिकेश, विधायक और हंगामों का पुराना नाता रहा है ये बात समय समय पर खबरो की सुर्खियों बताती है ।जैसे ही नवरात्र शुरू हुए वैसे ही बाजारों की रौनक लौट आयी है , रौनक के साथ लोगों को सुबह से ही भयंकर जाम का सामना करना पड़ रहा है ।घटना नवरात्र के पहले दिन 3 अक्टूबर 2024 ऋषिकेश त्रिवेणी घाट की है जहाँ सुबह से भीड़भाड़ चल रही थी ।एशे में जाम की स्थिति बन गयी , इस भीड़भाड़ और जाम से परेशान एक युवक ने भीड़ में वीआईपी गाड़ी जिस पर विधायक का स्टीकर लगा था उसके ऊपर चढ़ हंगामा करना शुरू कर दिया ।युवक के अचानक इस प्रकार की हरकत से मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई, और भयंकर जाम लग गया ।
20 मिनट चले इस ड्रामें के बाद पुलिस युवक को चौकी ले गयी ।ऋषिकेश कोतवाल निरीक्षक आरएस खोलिया ने बताया कि युवक मानसिक रूप से बीमार है। उसको अस्पताल ले जाया गया ।बताते चलें कि वह कार यमकेश्वर की विधायक रेणु बिष्ट की थी ,रेनू बिष्ट अंकिता हत्याकांड में आरोपी के रिजॉर्ट पर बिना प्रशासन को सूचना दिये बुलडोजर चलाने के लिए चर्चा में आयी थी ,जिन पर जनता ने केस संबंधित सबूत मिटाने के आरोप लगाये थे ।हालाँकि जब यह घटना हुई तब कार में सिर्फ चालक मौजूद था वहीं 23 वर्षीय युवक ऋषिकेश चंदेश्वर नगर का बताया जा रहा है।युवक की मानसिक स्थिति देख उस पर कोई कार्यवाही नहीं की गयी ।

Post Views: 10

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

1 minute ago

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

44 minutes ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

2 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

2 hours ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

2 hours ago