उत्तराखंड में 19 अप्रैल को मतदान के दिन कैसा रहेगा मौसम? यहां पढ़ें लेटेस्‍ट अपडेट – myuttarakhandnews.com

How will the weather be in Uttarakhand on voting day on 19th April? Read latest update here

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप पसीने छुड़ा रही है। फिलहाल ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज यानी गुरुवार को पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की वर्षा के आसार हैं। शुक्रवार को प्रदेश में मतदान होना है, इस दिन मौसम करवट बदल सकता है। पहाड़ से लेकर मैदान तक गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और 40 किमी प्रति घंटे की गति से झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह-शाम हल्की ठंड बरकरारबीते दो दिनों से प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है। मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह-शाम हल्की ठंड बरकरार है। मैदानी क्षेत्रों में तपती धूप परेशान कर रही है। दून में भी सुबह से ही चटख धूप खिली रही और तपिश बढ़ गई। हालांकि, अगले दो दिन मौसम का मिजाज बदलने की आशंका है।आज उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और देहरादून में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, शुक्रवार को प्रदेशभर में बादल छाये रह सकते हैं। ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की वर्षा हो सकती है। कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि व झोंकेदार हवा चलने की आशंका है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।शहर, अधिकतम, न्यूनतमदेहरादून, 34.7, 18.2ऊधमसिंह नगर, 35.1, 17.6मुक्तेश्वर, 27.0, 10.1नई टिहरी, 23.8, 10.8

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks