Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में इंसानियत शर्मसार, बिहार के युवक ने 5 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)चमोली: बीते 25 जून को बिहार के एक हैवान ने 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया, आरोपी मजदूरी करता है और कुछ दिनों से बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। देवभूमि से मानवता को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है, ये पूरी घटना जोशीमठ कोतवाली क्षेत्र की है। इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मंगलवार 25 जून को एक व्यक्ति ने पांच साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी औली रोड पर एक झुग्गी में रहता हैं और यहीं पर पीड़िता का परिवार भी रहता है। खबर मिली है कि ये दोनों परिवार यहाँ पर कई सालों से रह रहे है। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि आरोपी कई दिनों से बच्ची के साथ छेड़खानी कर रहा था और इसपर परिजनों ने उसे धमकाया भी लेकिन वह नहीं माना।भागने से पहले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तारबीते मंगलवार को जैसे ही आरोपी को मौका मिला उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया, जब परिजनों को बच्ची बेसुध अवस्था में मिली तो उनके होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। लेकिन आरोपी पुलिस के आने से पहले ही मौके से फरार हो गया। मामला चमोली पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के संज्ञान में आते ही उन्होंने पुलिस टीम गठित कर आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने 26 जून को जोशीमठ टैक्सी स्टैंड के पास से उसे पकड़ लिया, वह शहर छोड़कर भागने के फिराक में था। आरोपी की पहचान अशोक महतो निवासी बिहार के कटिहार जिले के कटुवा थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

6 minutes ago

राजपुर क्षेत्र में अरबों रुपये की जमीन के सौदों में कथित धोखाधड़ी, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज –

  , देहरादून:  राजपुर थाना क्षेत्र स्थित डोम गांव में करोड़ों-अरबों रुपये मूल्य की जमीनों की…

12 minutes ago

जेके मैक्स पेंट्स ने जेके नैचुरल्स ऑरा के साथ सस्टेनेबल पेंट्स में रखा कदम –

 देहरादून,  जेके मैक्स पेंट्स ने सस्टेनेबल पेंट्स का नया ब्रांड जेके नैचुरल्स लॉन्च किया है।…

18 minutes ago

आबकारी विभाग की दबिश से मचा हड़कंप, होमस्टे से शराब बरामद; एक गिरफ्तार –

 देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…

50 minutes ago

नकरौंदा के होमस्टे में आबकारी विभाग का छापा, अंग्रेजी-देशी शराब और बीयर बरामद; एक गिरफ्तार –

 देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…

56 minutes ago