Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में शर्मसार करने वाली घटना, भाजपा नेता पर लगा सामूहिक दुष्‍कर्म का आरोप; पार्टी ने निकाला – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून। हरिद्वार जिले के अंतर्गत बहादराबाद क्षेत्र में किशोरी की गैंगरेप के बाद हत्या के मामले में आरोपित भाजपा के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य आदित्य राज सैनी को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। इसके अलावा शासन ने भी उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य पद से सैनी को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया है। बहादराबाद क्षेत्र में हुए प्रकरण में भाजपा नेता आदित्य राज सैनी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज होने के बाद विपक्ष ने सरकार और भाजपा संगठन को घेरने में देर नहीं लगाई। यद्यपि, अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने सैनी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है।सचिव समाज कल्याण बीके संत ने भी ने सैनी को उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य पद से भी तत्काल प्रभाव से पदमुक्त करने के आदेश जारी कर दिए। सैनी को इसी वर्ष 14 मार्च को आयोग का सदस्य बनाया गया था।कांग्रेस के आरोप बेदम और असफलता की खीज: चौहानभाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने हरिद्वार की घटना के आलोक में कांग्रेस की ओर से कानून व्यवस्था लेकर लगाए गए आरोपों को बेदम और कांग्रेस को मिली असफलताओं की खीज करार दिया है। चौहान ने कहा कि अब तब जितने भी आपराधिक मामले संज्ञान में आए हैं, उनकी विधिवत जांच और बिना दबाव के जांच पुलिस ने की है।हर मामले में गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है और आरोपितों को सलाखों के पीछे भेजा गया है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार जिले का प्रकरण सामने आने के बाद पार्टी ने आदित्य राज सैनी को भाजपा की सदस्यता से निष्कासित कर दिया। शासन ने भी आयोग के सदस्य पद से सैनी को हटा दिया है। उन्होंने कहा कि देहरादून के पटेलनगर में शव मिलने के मामले की जांच में पुलिस जुटी है। उन्होंने कहा कि कुछ घटनाओं की परतें जोड़कर कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का प्रश्न उठाना सरासर गलत है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

5 minutes ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

26 minutes ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

37 minutes ago

राजपुर क्षेत्र में अरबों रुपये की जमीन के सौदों में कथित धोखाधड़ी, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज –

  , देहरादून:  राजपुर थाना क्षेत्र स्थित डोम गांव में करोड़ों-अरबों रुपये मूल्य की जमीनों की…

43 minutes ago

जेके मैक्स पेंट्स ने जेके नैचुरल्स ऑरा के साथ सस्टेनेबल पेंट्स में रखा कदम –

 देहरादून,  जेके मैक्स पेंट्स ने सस्टेनेबल पेंट्स का नया ब्रांड जेके नैचुरल्स लॉन्च किया है।…

49 minutes ago