हल्द्वानी। उत्तराखंड के बिंदुखत्ता स्थित वेस्ट राजीवनगर में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 वर्षीय छात्रा की मौत से परिवार में मातम पसरा है। जानकारी के अनुसार, मोबाइल फोन पर व्यस्त रहने को लेकर बड़े भाई के टोकने के बाद छात्रा ने घर में फंदा लगा लिया। परिजन उसे तत्काल हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतका की पहचान राशि सक्सेना के रूप में हुई है। वह बिंदुखत्ता के वेस्ट राजीवनगर की निवासी थी और आठवीं कक्षा में पढ़ती थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम राशि मोबाइल फोन पर व्यस्त थी। इस दौरान उसके बड़े भाई ने उसे हमेशा मोबाइल में लगे रहने को लेकर टोका था।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात राशि ने घर में पंखे से फंदा लगा लिया। घटना का पता चलने पर परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बुधवार सुबह हल्द्वानी की मोर्चरी में किशोरी के शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही थी। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Post Views: 3
Post navigation
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun In a major relief to the farmers affected by the…
कर्मचारियों ने मंगलवार से एक सप्ताह तक मंदिर केदारनाथ मंदिर प्रांगण में क्रमिक अनशन करने…
रुद्रपुर। कारोबारी रोहिताश बत्रा और डॉ. दीपक छाबड़ा के आवासों पर आयकर विभाग की कार्रवाई…
लक्सर। नवरात्र और दीपावली के त्योहारों को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के…
देहरादून, : फिक्की फ्लो उत्तराखण्ड ने आज दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर में आयोजित प्रेस…
मेरठ से लाई गई थी शराब की खेप, डिफेंस और चंडीगढ़ के नाम वाले लेबल…