Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में महिला के दावे से सब हैरान, मैं हारी हूं,….. गलती से जीता दिखा दिया – Uttarakhand

Everyone is surprised by the woman’s claim in Uttarakhand Panchayat elections, I have lost,…..by mistake she was shown as the winnerइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादून | साहब! मैं चुनाव नहीं जीती हूं,मेरा जीत का प्रमाण पत्र वापस ले लीजिए। पंचायत चुनाव मतगणना के बाद चम्पावत में रिटर्निंग ऑफिसर के सामने आई इस अपील ने हर किसी को हैरान कर दिया। ग्राम प्रधान पद पर जीत का प्रमाण पत्र हासिल करने वाली प्रत्याशी का दावा है कि वह हारी हैं और उन्हें गलती से जीता घोषित किया गया है। मामले में आपत्ति को स्वीकार कर लिया गया है।मामला चम्पावत के सीमांत तरकुली ग्राम प्रधान पद का है। प्रत्याशी काजल बिष्ट का दावा है कि मतगणना में वह अपने प्रतिद्वंद्वी सुमित कुमार से तीन मतों से हार गईं। वह मतगणना स्थल से बाहर निकल गईं। शाम को समर्थक ने फोन किया कि लाउडस्पीकर पर काजल बिष्ट को प्रमाण पत्र लेने के लिए बुलाया जा रहा है। वह लौटीं तो उन्हें विजेता होने का प्रमाण पत्र दिया गया। काजल का दावा है कि उन्हें गलती से विजयी बताया गया है जब कि विजेता सुमित कुमार हैं। उन्होंने निर्वाचन आयोग की लापरवाही बनाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई।चंपावत के रिटर्निंग ऑफिसर ने अपने बयान में कहा कि तरकुली में ग्राम प्रधान के चुनाव में हारे हुए प्रत्याशी को विजेता का प्रमाण पत्र दिए जाने की शिकायत मिली है। काजल बिष्ट की आपत्ति को स्वीकार कर लिया गया है। इस मामले में अब एसडीएम न्यायालय में मामले की सुनवाई होगी। एक माह के भीतर पुनर्गणना कराई जा सकती है।प्रधान पद के दूसरे प्रत्याशी सुमित कुमार ने कहा कि मुझे तीन वोट से जीत हासिल हुई। काजल बिष्ट ने उन्हें खुद बधाई दी थी। चुनाव कर्मियों ने तब कहा कि बाद में प्रमाण पत्र ले जाएं। इसके बाद वह मतगणना स्थल से बाहर आ गए। सुमित ने बताया कि बाद में शाम को जब जीत का प्रमाण पत्र लेने गए तो पता चला कि वह प्रतिद्वंद्वी काजल बिष्ट को दिया जा चुका है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को डिफेंस कॉलोनी पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा…

9 minutes ago

अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव: 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…

2 hours ago

गंगनानी के पास हुआ हादसा, इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…

2 hours ago

उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…

3 hours ago

उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, गंगोत्री धाम जा रही कार नदी में गिरी, कई लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…

3 hours ago

रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…

3 hours ago