Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर यमुना नदी में गिरा पिकअप, 4 गंभीर घायल – Uttarakhand

Horrible road accident in Uttarakhand: Pickup lost control and fell into Yamuna river, 4 seriously injuredइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)धनौल्टी: उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वहीं नैनबाग सुमन क्यारी के पास सेब से लदा पिकअप वाहन यमुना नदी किनारे गिर गया. हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिसमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है. घायलों को नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है. फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है.गौर हो कि दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे-507 पर टिहरी गढ़वाल के थाना कैप्टी अंतर्गत आज सुबह मोरी से विकासनगर सेब ले जा रहा एक पिकअप वाहन सुमन क्यारी के पास करीब 300 मीटर नीचे यमुना नदी किनारे गिर गया. हादसे के दौरान वाहन में चार लोग सवार थे. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य कर घायलों को निकाला. बताया जा रहा है कि दो लोग वाहन से पहले ही छिटक गये थे, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं, जिनका उपचार नैनबाग अस्पताल में चल रहा है. जबकि दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है.थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत ने बताया कि घटना रविवार सुबह करीब 6:00 बजे की है, पिकअप वाहन उत्तरकाशी जनपद के मोरी से विकासनगर जा रहा था. वाहन सवार सभी युवक ग्राम नूरानी नैटवाड़ थाना मोरी जनपद उत्तरकाशी के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है. वाहन सवार दो घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिन्हें 108 की सहायता से हायर सेंटर देहरादून भेजा गया है. नैनबाग अस्पताल के नर्सिंग आफिसर अभिषेक ने बताया कि हादसे में घायल सुल्तानू पुत्र बनासू लाल व विपिन पुत्र सेम सिंह की हालत गम्भीर बनी हुई है, जिन्हें 108 से देहरादून भेज दिया गया है.बता दें कि बीते दिनों देहरादून जिले के विकासनगर हरिपुर मीनस मोटर मार्ग पर एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर टौंस नदी में जा गिरा था. हादसे में एक व्यक्ति घायल है, जबकि एक लापता की खोज के लिए रेस्क्यू टीमें जुटी रही. प्रदेश में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है, आए दिन लोग हादसों में जान गंवा रहे हैं. सड़क हादसों के बाद पुलिस-प्रशासन द्वारा कुछ समय तक अभियान जोरों पर चलाया जाता है, लेकिन जैसे ही मामला शांत होता है तो अभियान भी ठंडे बस्ते में चला जाता है.पिकअप हादसे में घायलपरमेश लाल पुत्र दिल्लू लाल (25 साल)नवीन पुत्र शिवदयाल (23 साल) वाहन चालकविपिन नेगी पुत्र सैन सिंह (18 साल)सुल्तानू लाल पुत्र बनासू लाल (18 साल)

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को डिफेंस कॉलोनी पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा…

16 minutes ago

अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव: 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…

2 hours ago

गंगनानी के पास हुआ हादसा, इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…

2 hours ago

उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…

3 hours ago

उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, गंगोत्री धाम जा रही कार नदी में गिरी, कई लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…

3 hours ago

रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…

4 hours ago