Categories: hindiUttarakhand

I Love Mohammad की आग पहुंची देहरादून, आधी रात में मच गया बवाल, भांजने लगी पुलिस लाठी – myuttarakhandnews.com

देहरादूनः आई लव मोहम्मद विवाद की आग एक बार फिर उत्तराखंड पहुंच गई है. इस बार राजधानी देहरादून में आई लव मोहम्मद पोस्टर को लेकर बवाल मचा है. आई लव मोहम्मद पोस्ट पर टिप्पणी के बाद रातभर हंगामा हुआ. मुस्लिम संगठन के लोगों ने रात के वक्त थाने का घेराव करके जमकर बवाल काटा. माहौल तनावपूर्ण होते देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया. आरोपी को गिरफ्तार कर चौकी में बैठाया था, जिसके बाद लोग भड़क गए.
सोशल मीडिया पर धर्म विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र की बाजार चौकी के बाहर सैकड़ों लोग जुट गए. देखते ही देखते भीड़ ने नारेबाजी शुरू कर दी और सड़क जाम करने का प्रयास किया. पुलिस की समझाइश बेअसर रही तो उपद्रव बढ़ा और माहौल तनावपूर्ण हो गया. स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया और इलाके में कॉबिंग शुरू कर दी. वहीं पुलिस कामाख्या है कि आरोपी को गिरफ्तार कर चौकी में बैठाया गया था, लेकिन इसके बाद लोग और भड़क उठे. चौकी प्रभारी व एलआइयू टीम को क्षेत्र में सतर्क निगरानी के निर्देश दिए गए हैं.
संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है. पुलिस-प्रशासन की सख्त चेतावनी है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी. वहीं सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने और आपत्तिजनक कमेंट करने के संबंध में कोतवाली पटेल नगर पुलिस की तरफ से खुद ही मुकदमा दर्ज कराया गया है.साथ ही आपत्तिजनक कमेंट करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

Bollards to be installed to prevent unauthorised vehicle entry

Relief for pedestrians on Mussoorie’s Mall Road By Sunil Sonker Mussoorie, 22 Oct: The administration…

3 hours ago

Social activist demands denial of fuel to 2-wheeler riders without helmets

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 22 Oct: In view of the continuously rising number of…

3 hours ago

झारखंड से अफीम खरीदकर उत्तराखंड में बेचने की थी तैयारी, 35 लाख की अफीम के साथ दो गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

एसटीएफ और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद देहरादून/किच्छा।…

9 hours ago

कथित वायरल ऑडियो में बेटियों के लिए अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप, सीएम धामी ने लिया संज्ञान – myuttarakhandnews.com

देहरादून। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह व…

9 hours ago

राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन ने किए बाबा केदारनाथ और बदरी विशाल के दर्शन, स्वच्छ व नशामुक्त देवभूमि का किया आह्वान – myuttarakhandnews.com

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन पद की शपथ लेने के बाद पहली बार…

9 hours ago