हरिद्वार: उत्तराखंड में आपराधिक घटनाएं लगातार सामने आ रही है. ताजा मामला हरिद्वार जिले से सामने आया है. जहां रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने डंडे से पत्नी के सिर पर वार कर उसकी उसकी जान ले ली. पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने दबोच लिया.
पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट: जानकारी के मुताबिक, घटना रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर 5 की है. जहां पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. मामले में मृतका मंजू के पिता ने पुलिस में एक शिकायत दी है. जिसमें उन्होंने बताया है कि करीब 22 साल पहले उनकी बेटी की शादी घनश्याम से हुई थी.
मूल रूप से नजीबाबाद का रहने वाला है पति: घनश्याम मूल रूप से उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद का रहने वाला है, लेकिन कामकाज के सिलसिले में लंबे समय से हरिद्वार में रह रहा था. उसके साथ उसकी पत्नी मंजू भी साथ रहती थी. उनका एक बेटा भी है.
शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट करता था आरोपी पति: मृतका के पिता का आरोप है कि घनश्याम अक्सर शराब के नशे में मंजू के साथ मारपीट करता था. कई बार वो नशे में इतना धुत हो जाता था कि उसे होश तक नहीं रहता था कि वो क्या कर रहा है? इसके चलते मंजू लगातार परेशान रहती थी.
पत्नी के नाम थी जमीन: शिकायत में ये भी बताया गया है कि मंजू के नाम कुछ जमीन है, जिस पर घनश्याम का कब्जा करने का इरादा था. वो जमीन को अपने नाम करवाना चाहता था, लेकिन मंजू ने ऐसा करने से इंकार कर दिया. पत्नी को आशंका थी कि घनश्याम शराब के नशे में जमीन भी बेच देगा. इसी वजह से दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था.
नैनीताल: जनपद स्तरीय सरस मेला-2026 का शुक्रवार को रामनगर डिग्री कॉलेज मैदान में विधिवत शुभारंभ…
अल्मोड़ा, सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के मजखाली मंडल में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री…
देहरादून | : पोवा 8 प्रो 5जी की बिक्री 21 अगस्त से पूरे भारत में…
सभी सीनियर सिटीजन से वार्ता कर जाना उनका हाल, पुलिस के हर कदम पर उनके…
देहरादून, : द पेसल वीड स्कूल ने एक बार फिर स्कूली बास्केटबॉल में अपना नाम…
देहरादून, नई BMW X1 लॉन्ग व्हीलबेस को आज भारत में लॉन्च किया गया। BMW X1…