Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में 200 अवैध मदरसों की पहचान, फंडिंग की भी होगी जांच – Uttarakhand

200 illegal madrasas have been identified in Uttarakhand, funding will also be investigatedइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)उत्तराखंड में अवैध मदरसों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है. राज्य के तीन जिलों में लगभग 200 अवैध मदरसों की पहचान की गई है, जो बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे थे. हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में मदरसों के वेरिफिकेशन के निर्देश दिए थे, जिसके बाद इन अवैध मदरसों की पहचान कर कार्रवाई की गई है. CM पुष्कर सिंह धामी ने इस दौरान कहा कि राज्य के मूल स्वरूप से किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं होने दिया जाएगा.दरअसल, इससे पहले हरिद्वार में चल रहे 30 मदरसों की मान्यता रद्द कर दी गई है और यह बताया जा रहा है कि यह बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे थे. वहीं, 415 मदरसे रजिस्टर्ड है, जिसमें लगभग 46 हजार के करीब छात्र और छात्राएं पढ़ रहे हैं. उत्तराखंड मदरसा बोर्ड और उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अंतर्गत यह 415 मदरसे आते है.लगातार अवैध मदरसों और अपंजीकृत मदरसों को लेकर शिकायतें आ रही थी. इसके अलावा कुछ अन्य गतिविधियां भी संचालित होने की शिकायतों के बाद उत्तराखंड सरकार ने फैसला लिया है कि राज्य में संचालित मदरसों का वेरिफिकेशन किया जाएगा. मदरसों को मिलने वाली फंडिंग की जांच की जाएगी.अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है. अब सवाल यह है कि क्या सिर्फ मदरसों के खिलाफ ही कार्रवाई की जाएगी, या फिर उन अधिकारियों के खिलाफ भी कदम उठाए जाएंगे, जिनकी शह पर ये मदरसे चल रहे थे.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

12 minutes ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

1 hour ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

2 hours ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

2 hours ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 hours ago