Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड: निकाय चुनाव तय करेंगे बीजेपी कार्यकताओं का भविष्य, चुनाव के तुरंत बाद संगठन के चुनाव – Uttarakhand

Uttarakhand: Municipal elections will decide the future of BJP workers, organisational elections will be held immediately after the electionsइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: निकाय चुनाव के दौरान हर कार्यकर्ता पर बीजेपी के शीर्ष नेताओं की पैनी निगाहें रखी जा रही है। किसने काम किया,किसने भितरघात किया, सब पर माइक्रो लेवल पर नजर रखी जा रही है।जानकारी के अनुसार, वार्ड स्तर से लेकर निकाय चुनाव प्रभारी तक जो जिम्मेदारियां दी गई हैं उन पर बराबर नजर रखी जा रही है और प्रदेश स्तर से लेकर जिला, मंडल स्तर पर एक खास टीम इसका आंकलन कर रही है। बीजेपी के महामंत्री आदित्य कोठारी कहते हैं स्थानीय निकाय में विद्रोही प्रत्याशियों को संगठन से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। अब पार्टी की नजर ऐसे कार्यकर्ताओं पर है जो कि चुनाव प्रचार के लिए लगे नहीं हैं और जिनकी शिकायतें प्रदेश नेतृत्व के पास आ रही है, इन्हें क्रॉस चेक कराया जा रहा है।साथ भी ऐसे भी कार्यकताओं पर नजर रखी जा रही है जो कि भितरघात करते हैं। कोठारी ने कहा कि हम इन चुनावों को बेहद गंभीरता से ले रहे हैं, जो इनमें काम करेंगे वहीं आगे संगठन में जगह पाएंगे। उन्होंने कहा कि आगे विधानसभा चुनाव पर हमारी नजर है उससे पहले हम और अधिक मजबूत संगठन के साथ मैदान में उतरेंगे।यानि संगठन में वही जगह ले पाएगा जो काम करेगा। फेसबुक सोशल मीडिया पर ज्यादा और चुनाव प्रचार, जन संपर्क मैदान में कम दिखाई देने वाले नेता कार्यकर्ताओं पर रोजाना की रेटिंग निकाली जा रही है, इनमें विधायक से लेकर दावेदार प्रत्याशी भी सूचीबद्ध किए गए हैं।बीजेपी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पहली बार ऐसा हो रहा है कि एक स्वतंत्र एजेंसी इन चुनावों में कार्यकर्ताओं पर नजर रखे हुए हैं, जिसकी रिपोर्ट पर भविष्य के कार्यकर्ताओं का भविष्य तय किया जाएगा।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

नशा तस्करी पर STF का शिकंजा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार –

देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…

39 minutes ago

कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दरबार में शीश नवाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…

1 hour ago

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

6 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

6 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

6 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

8 hours ago