Categories: hindiUttarakhand

सनातन की रक्षा की बात हेट स्पीच तो लाख बार बोलूंगा, अमेरिकी रिपोर्ट पर उत्तराखंड CM पुष्कर धामी – myuttarakhandnews.com

देहरादून: Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami: उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यदि सनातन और देवभूमि के देवत्व की रक्षा की बात करना हेट स्पीच है तो वे लाख बार बोलेंगे। साथ ही नीतियां बनाकर सख्ती से अमल भी कराएंगे। उनसे मीडियाकर्मियों ने सवाल किया था कि एक अमेरिकी रिपोर्ट में उनके बयानों को हेट स्पीच देने में सबसे आगे बताया गया है।
देहरादून नींबूवाला में मीडिया कर्मियों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि एक अमेरिकी एनजीओ की रिपोर्ट के हवाले से हेट स्पीच का प्रचार किया जा रहा है। उनके भाषण, बयानों का जिक्र करते हुए उन्हें हेट स्पीच देने में सबसे आगे बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने तल्खी के साथ कहा कि ‘सनातन की रक्षा, देवभूमि की सांस्कृतिक पहचान की रक्षा मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने आगे कहा, यदि मैं कहता हूं कि जबरन धर्मांतरण नहीं होने दूंगा, धर्म के नाम पर अतिक्रमण, राज्य की डेमोग्राफी बदलने की साजिश को बर्दाश्त नहीं करूंगा, लव जिहाद, थूक जिहाद, लैंड जिहाद नहीं होने दूंगा, तो क्या गलत है? मैं हजार बार नहीं लाख बार बोलूंगा और इसे साकार करने के लिए पूरी ताकत से काम भी करूंगा’।
देवभूमि पर मेरा संकल्प अटल- धामीमुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी की जिम्मेदारी है कि आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित उत्तराखंड देकर जाए और यह मेरा संकल्प है कि इसके लिए जो भी करना पड़े वह किया जाएगा।
यूसीसी पर दुष्प्रचारएक सवाल के जवाब में धामी ने कहा कि यूसीसी पर कांग्रेस समेत कुछ तत्व दुष्प्रचार कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि ‘लिव इन’ का सर्टिफिकेट बनने पर बाहरी व्यक्ति भी राज्य का निवासी मान लिया जाएगा, यह गलत है। ‘लिव इन’ के पंजीकरण को राज्यहित में ही अनिवार्य किया गया है। इसके साथ ही कड़े प्रावधान लागू किए गए हैं। कोई भी पहचान छिपा कर किसी को धोखा नहीं दे सकता।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन एवं विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक…

14 minutes ago

उमेश कुमार के इस्तीफे के ऐलान से प्रदेश की सियासत गरमाई –

देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड की राजनीति में खानपुर विधायक उमेश कुमार के एक ऐलान ने नई हलचल…

15 minutes ago

यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह का समापन, 5,129 विद्यार्थियों को मिली डिग्री –

 126 मेधावी विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए किया गया सम्मानित, 15 गोल्ड और 82…

21 minutes ago

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा!… कांग्रेस नेता की मौत, तीन गंभीर – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन…

3 hours ago

गैरसैंण में उमेश कुमार का बड़ा ऐलान, विधायकी से इस्तीफा देने की कही बात; 8 से 10 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी – myuttarakhandnews.com

गैरसैंण (चमोली)। भराड़ीसैंण में उत्तराखंड विधानसभा सत्र के पहले दिन खानपुर विधायक उमेश कुमार ने…

3 hours ago