रुद्रपुर। जनपद ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर से एक शर्मनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि दो युवकों ने लिफ्ट देने के बहाने युवती को कार में बैठाया और फिर उसे सुनसान जगह ले जाकर कार में ही उसके साथ बारी-बारी से दरिंदगी की। घटना के बाद आरोपी युवती को बदहाल हालत में सिडकुल क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गए।
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने घर से सिडकुल स्थित एक कंपनी में काम पर जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान कार सवार दो युवकों ने उसे लिफ्ट की पेशकश की। भरोसा कर युवती उनके साथ कार में बैठ गई, लेकिन आरोपी उसे सुनसान स्थान पर ले गए, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। किसी तरह खुद को संभालते हुए पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया।
पीड़िता और उसके परिजनों ने ट्रांजिट कैंप थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मंगलवार को एक आरोपी राहुल दास पुत्र पवित्र दास, निवासी आदर्श कॉलोनी रुद्रपुर, मूल निवासी उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।
पुलिस का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
Post Views: 3
Post navigation
पंतनगर, । कुछ वर्षो पहले तक मंजू देवी का जीवन अनिश्चितताओं से भरा था। वर्ष…
संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन एवं विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक…
देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड की राजनीति में खानपुर विधायक उमेश कुमार के एक ऐलान ने नई हलचल…
126 मेधावी विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए किया गया सम्मानित, 15 गोल्ड और 82…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Bharadisain To fulfil its monetary obligations, the Uttarakhand government brought up…
उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन…