देहरादून। फिल्मों में सुना जाने वाला डायलॉग “तू अगर मेरी नहीं हो सकती तो किसी की भी नहीं हो सकती” इस बार हकीकत में बदल गया। आरोपी आकाश उर्फ गोलू ने इसी फिल्मी सोच के साथ 23 वर्षीय गुंजन श्रीवास्तव को हत्या की धमकी दी थी, जिसका जिक्र मृतका के भाई अंश श्रीवास्तव ने पुलिस को दी तहरीर में किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
तहरीर में अंश श्रीवास्तव ने बताया कि उसकी बहन गुंजन पिछले कई वर्षों से मच्छी बाजार की एक दुकान में काम कर रही थी। उसी बाजार में आरोपी आकाश उर्फ गोलू की भी दुकान थी। आकाश रोजाना गुंजन से मिलने की कोशिश करता था। उसने खुद को अविवाहित बताकर उससे नजदीकियां बढ़ाईं और बाद में शादी का दबाव बनाने लगा।
जब गुंजन ने इनकार किया तो आकाश उसे धमकाने लगा। इसी दौरान गुंजन को उसकी सच्चाई पता चली कि आकाश पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। इसके बाद गुंजन ने उससे पूरी तरह दूरी बना ली, लेकिन आकाश ने पीछा नहीं छोड़ा। वह लगातार धमकियां देता रहा और कहता था कि अगर उसने शादी नहीं की तो वह उसे जान से मार देगा।
गुंजन ने यह सब अपने परिजनों को बताया, जिसके बाद परिवार ने आकाश को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। आरोप है कि आकाश शराब के नशे में बार-बार गुंजन को फोन कर धमकाता था। परेशान होकर गुंजन ने 31 जनवरी को पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी।
पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद भी मामले को गंभीरता से नही लिया गया। इसके बाद आरोपी के हौसले इतने बढ़े हुए थे कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे मच्छी बाजार के पास उसने बीच बाजार गुंजन की गर्दन पर चापड़ से वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ ही देर में आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
Post Views: 1
Post navigation
Weather conditions in Uttarakhand are expected to change, with light rainfall forecast in several hilly…
वर्तमान तक 546 बैलेट यूनिट, 635 कंट्रोल यूनिट और 559 वीवीपैट की एफएलसी संपन्न पौड़ी-…
पंतनगर, । कुछ वर्षो पहले तक मंजू देवी का जीवन अनिश्चितताओं से भरा था। वर्ष…
संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन एवं विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक…
देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड की राजनीति में खानपुर विधायक उमेश कुमार के एक ऐलान ने नई हलचल…
126 मेधावी विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए किया गया सम्मानित, 15 गोल्ड और 82…