Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड हाई कोर्ट का अहम फैसला: ‘पति की आर्थिक क्षमता के अनुसार पत्नी को जीवन का आनंद लेने का अधिकार’ – myuttarakhandnews.com

नैनीताल। हाई कोर्ट ने पति की ओर से अंतरिम भरण-पोषण के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका निरस्त करते हुए टिप्पणी की कि पत्नी को गरिमा के साथ जीने और अपने पति की आर्थिक क्षमता के अनुसार जीवन का आनंद लेने का अधिकार है। पत्नी को आर्थिक रूप से सहारा देने का विधिक दायित्व पति पर है। मामला हल्द्वानी निवासी भारतीय सेना के एक सिपाही से संबंधित है। जवान की ओर से परिवार न्यायालय हल्द्वानी के आदेश को आर्थिक आधार पर चुनौती दी गई थी।
जिसमें अलग रह रही पत्नी को भरण-पोषण देने का निर्देश दिया गया था। परिवार न्यायालय ने अंतरिम भरण-पोषण के तौर पर प्रति माह 10 हजार रुपये देने का आदेश दिया था। याचिकाकर्ता के अनुसार वह हाई-रिस्क वाले क्षेत्र में तैनात है और वेतन प्रति माह 92,000 रुपये है। तर्क दिया कि कटौती के बाद मिलने वाले वेतन में उनके पास सीमित आर्थिक संसाधन बचते हैं।
कटौतियों में प्रोविडेंट फंड और बीमा के साथ-साथ ऋण की किस्तें भी हैं। हाई-रिस्क पोस्टिंग से स्थानांतरण के बाद मासिक वेतन करीब 72 हजार रुपये होगा। याचिका में कहा गया कि आर्थिक उत्तरदायित्व के रूप में अपनी मां और भाई की मदद करने का जिम्मा भी उन्हीं पर है। परिवार न्यायालय ने उनके इन तथ्यों पर विचार नहीं किया।
न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की एकलपीठ ने परिवार न्यायालय के आदेश को यथावत रखते हुए माना कि जवान की मानी गई कमाई को देखते हुए अंतरिम भरण-पोषण की 10 हजार रुपये की राशि अधिक या मनमानी नहीं लगती। पत्नी का भरण-पोषण मांगने का अधिकार सही है। यह आर्थिक मदद केस के अंतिम निर्णय आने तक पत्नी की गरिमा और जीवनयापन को सुनिश्चित करने के लिए थी।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

Student alleges brutal assault and demand of bribe by Police in Doon

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: A serious allegation…

1 minute ago

तीन चरणों में होगा खेल महाकुंभ, जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा

न्याय पंचायत, विधानसभा एवं संसदीय स्तर पर आयोजित होंगी अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग की…

5 minutes ago

24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी- मुख्य सचिव

मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा कहा-बंद सड़कों को शीघ्र खोला जाए, लोगों…

26 minutes ago

राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा विशेष अभियान, डीएम गौरव कुमार ने दिए सख्त निर्देश

चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…

47 minutes ago

काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण

देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…

1 hour ago

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

1 hour ago