Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड हाई कोर्ट का अहम फैसला: बालिग जोड़े को अपनी मर्जी से जीने का अधिकार, पुलिस दे सुरक्षा – myuttarakhandnews.com

नैनीताल। हाई कोर्ट ने हरिद्वार के एक युवा जोड़े की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश हरिद्वार पुलिस को दिया है। न्यायाधीश न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की एकलपीठ में 19 वर्षीय विवाहित युवती की याचिका पर सुनवाई हुई। युवती ने इस वर्ष मार्च अपने परिवारों की इच्छा के विपरीत 20 वर्षीय युवक से विवाह किया था।
पुरुष के लिए विवाह की विधिक आयु 21 वर्ष है, यानी वह उस आयु से कम का था। इसके बाद भी दोनों ने अपने-अपने परिवारों से मिल रही गंभीर धमकियों का हवाला देते हुए कोर्ट से सुरक्षा की मांग की। युवक प्राइवेट नौकरी करता है, जबकि महिला अपनी पढ़ाई कर रही है।याचिकाकर्ताओं ने तर्क दिया कि वयस्क होने और अपने निर्णय स्वयं लेने में सक्षम होने के नाते उन्होंने विधिक रूप से विवाह किया।
महिला के परिवार से मिल रही धमकियों के कारण जान का खतरा है जबकि मामले में पक्षकारों ने शादी की वैधता पर सवाल उठाते हुए कहा कि युवक की आयु कम होने के आधार पर शादी को रद किया जाना चाहिए। मामले की समीक्षा के एकलपीठ ने कहा कि वयस्क जोड़ों को बिना किसी हस्तक्षेप के अपनी इच्छा से विवाह करने का अधिकार है।
कोर्ट ने हरिद्वार के बुग्गावाला के जोड़े को मिल रही धमकियों का आकलन करने व उनको सुरक्षा देने के निर्देश दिए। साथ ही कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिया कि परिवार के सदस्यों को समझाएं।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

3 minutes ago

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

45 minutes ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

2 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

2 hours ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

2 hours ago