डीएम ने स्मारकों के संरक्षण और परिजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
पौड़ी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान और उनके परिजनों की समस्याओं के निराकरण हेतु आज जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में एनआईसी कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का त्याग देश की धरोहर है, अतः उनके स्मारकों का रखरखाव और उनके परिवारों को दी जाने वाली सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने पीडी डीआरडीए को जनपद के समस्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारकों और शिलापट्टों की स्थिति का भौतिक सत्यापन कर उनके व्यवस्थित रखरखाव के निर्देश दिए। उन्होंने शहीद भवानी सिंह रावत पार्क के सौंदर्यीकरण हेतु उपजिलाधिकारी कोटद्वार एवं पीडी डीआरडीए को तत्काल एक विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने को कहा। इसके साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में खंड विकास अधिकारियों और नगरीय क्षेत्रों में नगर निकायों को जिम्मेदारी दी गई कि वे अपने कार्यक्षेत्र के स्मारकों की मरम्मत सुनिश्चित करें और जिन शिलापट्टों पर सेनानियों के नाम अंकित नहीं हैं, उन्हें तत्काल चिन्हित कर नाम अंकित कराएं।
परिजनों को मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी और सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि सेनानी परिवारों हेतु उपलब्ध स्वास्थ्य एवं अन्य सरकारी लाभों की जानकारी पोस्टरों के माध्यम से सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा की जाए। उन्होंने तहसील ऑपरेटरों को डिजिटल प्रमाण पत्रों के निर्गत करने में आ रही तकनीकी बाधाओं को दूर करने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सभी राष्ट्रीय दिवसों और महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में सेनानी परिजनों को ससम्मान आमंत्रित किया जाए और इसकी सूचना उन्हें समय पूर्व दी जाए।
प्रशासनिक जवाबदेही तय करते हुए जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त उपजिलाधिकारियों को प्रत्येक तीन माह में अनिवार्य रूप से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए। उन्होंने मोटर मार्गों और विद्यालयों के नामकरण से संबंधित लंबित आवेदनों और आपत्तियों का समयबद्ध निस्तारण करने पर भी बल दिया।
इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला, अधिशासी अभियंता लोनिवि विवेक सेमवाल, ईडीएम सचिन भट्ट सहित संगठन के अध्यक्ष यशपाल सिंह रावत, प्रांतीय संयुक्त सचिव बृजमोहन जोशी एवं अन्य विभागीय अधिकारी व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Karnprayag Instead of choosing a helicopter, chief minister Pushkar Singh Dhami…
गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का…
खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, नियमों का पालन नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों को दिए निर्देश…
नौगांवखाल में सीएसडी कैंटीन का शुभारंभ, शहीद सैनिकों के परिजनों एवं गौरव सेनानियों को किया…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 23 Oct: Prof Durgesh Pant, Director General, UCOST, has announced…
my uttarakhand news Bureau Haridwar, 23 Oct: On his appointment as Director on the Board…