7 मई को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को सौंपेंगे बादाम, 2017 के वादे पर सवाल
देहरादून, राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने भाजपा को उसके लोकायुक्त गठन के चुनावी वादे की याद दिलाने के लिए अनोखा तरीका अपनाने का ऐलान किया है। पार्टी 7 मई को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को बादाम भेंट कर 2017 के वादे पर जवाब मांगेगी।
यह घोषणा बुधवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय D-80, साकेत कॉलोनी, अजबपुर कल में आयोजित प्रेस वार्ता में की गई। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल, प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल और देहरादून जिला अध्यक्ष नवीन पंत मौजूद रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि भाजपा ने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में 100 दिनों के भीतर लोकायुक्त गठन का वादा किया था, लेकिन नौ वर्ष बीतने के बाद भी यह वादा पूरा नहीं हो सका है। उन्होंने इसे जनता के साथ किया गया विश्वासघात बताया।
प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने जानकारी दी कि 7 मई 2026, बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे नेहरू कॉलोनी स्थित फव्वारा चौक पर पार्टी कार्यकर्ता एकत्र होंगे। इसके बाद जुलूस के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष को बादाम भेंट किए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित किया जाएगा।
देहरादून जिला अध्यक्ष नवीन पंत ने कहा कि प्रदेश की जनता भ्रष्टाचार मुक्त शासन चाहती है और लोकायुक्त जैसी व्यवस्था इसकी मजबूत गारंटी है।
पार्टी ने इस अभियान के लिए अन्य राजनीतिक दलों और जनसंगठनों से भी समर्थन देने की अपील की है।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: BJP state media in-charge Manveer Singh Chauhan today…
सौड़ा सरौली में सुरक्षा दीवारों का निर्माण पूर्णता की ओर, कलिंगा नहर बहाल होने से…
Following the accident in the THDC tunnel currently under construction, and acting under the directives…
Garhwal Post Bureau Srinagar (Garhwal), 19 Aug: The Hemwati Nandan Bahuguna Garhwal University administration has made significant changes…
The Department of Youth Welfare and Prantiya Rakshak Dal has finalized the framework for the…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: Chief Minister Pushkar Singh Dhami, addressing probationers of…