Categories: hindiUttarakhand

पूर्व IAS सुशील कुमार को सौंपी गई अहम जिम्मेदारी, बनाए गए उत्तराखंड का निर्वाचन आयुक्त – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)Uttarakhand Election Commissioner: उत्तराखंड में निकाय चुनाव से पहले प्रदेश की धामी सरकार ने पूर्व आईएएस सुशील कुमार को अहम जिम्मेदारी सौंपी है. काफी वक्त से खाली चल रहे राज्य निर्वाचन पद पर नियुक्ति की गई है. पूर्व आईएएस अधिकारी सुशील कुमार को उत्तराखंड का राज्य निर्वाचन आयुक्त बनाया गया है. सुशील कुमार उत्तराखंड कैडर के 2005 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. सुशील कुमार उत्तराखंड के कई पदों पर सेवाएं दे सकते हैं.पूर्व आईएएस अधिकारी सुशील कुमार ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से विज्ञान में स्नातक और आईपी विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से एमबीए की पढ़ाई किए हैं. सुशील कुमार ने भारतीय सेना में इंजीनियर्स कोर में कमीशन प्राप्त अधिकारी के रूप में भी काम किया है. उन्होंने ये काम राज्य सिविल सेवा में शामिल होने से पहले किया है.एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व आईएएस अधिकारी सुशील कुमार अपने कार्यकाल के दौरान नगर आयुक्त, देहरादून और पौड़ी गढ़वाल जैसे जगहों और चुनौतीपूर्ण पदों पर काम किया है. उन्होंने उत्तराखंड सरकार में राजस्व विभाग के सचिव और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता विभाग में काम किया है.जानकारी के मुताबिक पूर्व आईएएस अधिकारी सुशील कुमार उत्तराखंड के आबकारी आयुक्त के रूप में भी कार्य किया है. ऐसे में उनको लोक प्रशासन और सेवा वितरण प्रणाली में काफी अच्छा अनुभव है. बता दें कि सरकार ने उत्तराखंड में निकाय चुनाव होने से पहले सुशील कुमार को उत्तराखंड का राज्य निर्वाचन आयुक्त बनाया है. ऐसा माना जा रहा है कि अक्टूबर महीने में निकाय चुनाव कराया जाएगा, जिसकी धामी सरकार पूरी तरह से तैयारियों में जुट गई है.नगर निकाय चुनाव से पहले धामी सरकार का अहम फैसलाउत्तराखंड की नगर निकाय का कार्यकाल 2 दिसंबर 2023 को समाप्त हो चुका है. नगर निकायों का कार्यकाल समाप्त हुए 6 महीना बीत जाने के बाद भी अभी तक निकाय चुनाव नहीं कराया गया है. ऐसे में अब संभावना जताई जा रही है कि सितंबर या अक्टूबर महीने में प्रदेश में एक साथ निकाय चुनाव कराए जा सकते हैं. बता दें कि उत्तराखंड में 102 नगर निकया हैं, जिसमें तीन नगर पंचायत, बद्रीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री में हिमाच्छादित क्षेत्र होने के कारण चुनाव नहीं कराया जाता है. इस तरह प्रदेश में कुल 99 नगर निकायों में चुनाव कराए जाते हैं.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। विकासनगर क्षेत्र में बंद मकान को निशाना बनाकर चोरी करने वाले आरोपी को दून…

1 hour ago

बदरीनाथ हाईवे पर विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे विधायक

देवप्रयाग। उत्तराखंड के देवप्रयाग से विधायक विनोद कंडारी सोमवार को सड़क हादसे का शिकार हो…

1 hour ago

बदरीनाथ धाम में बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, दीपावली से पहले मौसम में आएगा बदलाव

चमोली। उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थस्थल बदरीनाथ धाम में मौसम ने अचानक करवट ले ली है।…

3 hours ago

यूपी में फिर महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा समेत 5 शहरों में बढ़े दाम – myuttarakhandnews.com

लखनऊ: यूपी में सीएनजी के दाम वाहन चालकों को टेंशन में डाल सकते हैं. पेट्रोल…

14 hours ago

उत्तराखंड के पूर्व मंत्री हरक सिंह और सोनिया आनंद ने कब्जाई जमीन! सरकारी भूमि बेचने के आरोप – myuttarakhandnews.com

कंडोली निवासी एक व्यक्ति ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत…

15 hours ago