Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के इन धुरंधरों ने स्पोर्ट्स की दुनिया में विश्वभर में किया नाम, हासिल किए ये तगड़े मुकाम – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)उत्तराखंड में प्रतिभावानों की कमी नहीं हैं. यहां जन्में क़ई लोग खेल जगत में भी प्रदेश और वैश्विक पटल पर देश का नाम ऊंचा किया है और कर रहें हैं. इनमें महेंद्र सिंह धोनी, वंदना कटारिया, ऋषभ पंत, स्नेहा राणा, लक्ष्य सैन जैसे दिग्गज खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में जोशीले अंदाज में खेलते नजर आते हैं.जब बात क्रिकेट जगत की होती है तो महेंद्र सिंह धोनी का नाम हमारे जहन में आता है. कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी सिर्फ भारत ही नहीं विदेशी क्रिकेट प्रेमियों के दिलों पर भी राज करते हैं. इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग का नेतृत्व करने वाले महेंद्र सिंह धोनी मूलरूप से उत्तराखंडी हैं. अल्मोड़ा जनपद की तहसील जैती के ल्वाली गांव उनका पैतृक गांव है. उनके कैप्टन रहने के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी वर्ल्ड कप 2007, कॉमनवेल्थ गेम सीरीज 2007-08 खेला था और साल 2011 में भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप अपने नाम किया था. वही साल 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी भी उनकी ही कप्तानी में अपने नाम की.अर्जुन अवार्ड से सम्मानित उत्तराखंड की पहली ऐसी महिला खिलाड़ी जिसने हॉकी के 300 मैच खेलकर रिकॉर्ड बनाया, वहवंदना कटारिया हैं. उत्तराखंड के हरिद्वार में जन्मी वंदना कटारिया ने 12 साल की उम्र में एनएएस कॉलेज से 2003, 2004, 2005 की ट्रेनिंग लेने के बाद वह लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में चली गई थी. इसके बाद उन्होंने हॉकी के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए टोक्यो ओलंपिक 2020 में हैट्रिक गोल दागकर इतिहास रचा और भारत का मान सम्मान बढ़ाया था. इन्हें उत्तराखंड सरकार टीलू रौतेली पुरस्कार से भी नवाज चुकी है.सिर्फ क्रिकेट लवर्स ही नहीं सोशल मीडिया पर भी सबके दिलों पर राज करने वाले ऋषभ पंत पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट की तहसील के पाली गांव के रहने वाले हैं. इंडियन क्रिकेट टीम के ऐसे विकेटकीपर और धाकड़ बल्लेबाज माने जाते हैं जो मैदान में उतरकर चौके- छक्के चटकाते हैं. उनके अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए साल 2022 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन्हें राज्य का ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की थी.उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की रहने वाली स्नेहा राणा ने इसी साल चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित हुए एकमात्र टेस्ट मैच में 10 विकेट चटकाकर दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम को जबरदस्त मात दी थी. यह भारत की पहली महिला स्पिनर हैं. इससे पहले साल 2023 में भी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए टेस्ट मैच में स्नेहा राणा ने शानदार बल्लेबाजी की थी. साल 2014 में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाली स्नेहा राणा ने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया. साल 2021 में वन डे और टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में उन्हें चुना गया था जिससे दो महीने पहले राणा के पिता का देहांत हो गया था. जीवन में उतार- चढ़ाव के बावजूद भी स्नेहा ने हार नहीं मानी औऱ अच्छा प्रदर्शन किया.हाल ही में पेरिस में आयोजित हुए ओलंपिक में इंडिया के स्टार बैडमिंटन प्लेयर लक्ष्य सेन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. 22 वर्षीय लक्ष्य सेन ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले भारत के पहले पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी बने. पेरिस ओलंपिक में लक्ष्य का मलेशिया के ली जी जिया से मुकाबला था.पहले टी लक्ष्य ने 5 में से 4 मैच जीते थे लेकिन आखिर में ली जी जिया ने बाजी मारकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया. वह साल 2028 ओलंपिक के लिए जी जान लगाकर तैयारी करेंगे.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

डोईवाला में गांजा तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार, 1 किलो 296 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

देहरादून। राजधानी में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए दून पुलिस की…

46 minutes ago

विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। विकासनगर क्षेत्र में बंद मकान को निशाना बनाकर चोरी करने वाले आरोपी को दून…

2 hours ago

बदरीनाथ हाईवे पर विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे विधायक

देवप्रयाग। उत्तराखंड के देवप्रयाग से विधायक विनोद कंडारी सोमवार को सड़क हादसे का शिकार हो…

3 hours ago

बदरीनाथ धाम में बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, दीपावली से पहले मौसम में आएगा बदलाव

चमोली। उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थस्थल बदरीनाथ धाम में मौसम ने अचानक करवट ले ली है।…

4 hours ago

यूपी में फिर महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा समेत 5 शहरों में बढ़े दाम – myuttarakhandnews.com

लखनऊ: यूपी में सीएनजी के दाम वाहन चालकों को टेंशन में डाल सकते हैं. पेट्रोल…

15 hours ago