Categories: hindiUttarakhand

बागेश्वर में मां के सामने 4 साल के बच्चे को उठा ले गया गुलदार, जंगल में मिला शव – Uttarakhand

In Bageshwar, a leopard carried away a 4-year-old child in front of his mother, his body was found in the jungleइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)बागेश्वर: कांडा तहसील क्षेत्र के रावतसेरा राजस्व क्षेत्र के माणाकभडा गांव में बीते देर शाम चार साल के बच्चे को गुलदार ने अपना निवाला बनाया. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है. बताया जा रहा है कि चार साल के बच्चे को मां शौच के लिए लेजा रही थी, तभी घात लगाए गुलदार ने हमला बोल दिया. घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूर बच्चे का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया. वहीं घटना के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है.गौर हो कि बागेश्वर के माणाकभडा गांव में गुलदार ने चार साल के बच्चे को अपना निवाला बनाया. बच्चा शौच के लिए अपनी मां के साथ बाहर जा रहा था, तभी घात लगाए बैठे गुलदार ने पलक झपकते ही मासूम बच्चे पर झपट्टा मारा और जबड़ों में दबाकर जंगल की ओर ले गया. अचानक गुलदार के हमले से मां बेसुध होकर चिल्लाते लगी और गुलदार के पीछे दौड़ पड़ी. तभी मामले चीख-पुकार सुनकर परिजन भी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद ग्रामीणों ने शोर करना शुरू किया और बच्चे की खोजबीन में जुट गए.काफी खोजबीन करने के बाद घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूर बच्चे का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया. घटना के बाद पूरे गांव और क्षेत्र में दहशत का माहौल है. वहीं बच्चे की मौत के बाद मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी वन विभाग और जिला प्रशासन को दी गई. जिसके बाद तत्काल वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, साथ ही गुलदार को पकड़ने की कार्रवाई तेज कर दी है. वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि परिवार को आर्थिक सहायता देने की कार्रवाई चल रही है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड क्रांति दल ने घोषित किये 16 कैंडिडेट्स, आशीष नेगी को कर्णप्रयाग से टिकट – myuttarakhandnews.com

नेताओं ने आगामी चुनाव के लिए पार्टी की राजनीतिक दिशा और मुद्दों को भी सामने…

7 hours ago

युवती का तीन साल तक डरा-धमकाकर किया शारीरिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

सहसपुर पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया जाएगा पेश…

7 hours ago

देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 दरोगा और 6 अपर उपनिरीक्षकों के तबादले – myuttarakhandnews.com

देहरादून। राजधानी देहरादून में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग में…

7 hours ago

केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन से मचा हड़कंप, 8 ट्रेकर भोज खड़क के आगे फंसे; रेस्क्यू अभियान शुरू – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के केदारताल क्षेत्र में हिमस्खलन के कारण ट्रेकिंग मार्ग अवरुद्ध हो गया है।…

7 hours ago

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में बवाल, कुलसचिव सत्यदेव निगमालंकार से मारपीट; कुलपति पहुंचीं कोतवाली – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में कर्मचारियों और प्रशासन के बीच कई दिनों से चल रहा…

8 hours ago

रामनगर के अपर कोसी क्षेत्र में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 80 से 82 परिवारों के मकान हटाए – myuttarakhandnews.com

रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर स्थित तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अपर कोसी क्षेत्र में…

8 hours ago