Categories: biharhindiUttarakhand

‘बिहार में 25 हजार में लड़कियां मिल जाती हैं…’ कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति के बयान पर मचा बवाल – myuttarakhandnews.com

अल्मोड़ा: उत्तराखंड की राजनीति एक बार फिर उबाल पर है. इस बार वजह बना है महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू का एक बयान, जिसने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में गिरधारी लाल साहू को यह कहते सुना जा रहा है कि अगर शादी नहीं हो रही है तो 20–25 हजार में बिहार से लड़की खरीद लो.
उत्तराखंड में पहले से ही अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर भाजपा सरकार विपक्ष के निशाने पर रही है. ऐसे में एक कैबिनेट मंत्री के पति के बयान ने भी नया विवाद पैदा कर दिया है. विपक्ष का कहना है कि यह बयान केवल एक व्यक्ति की सोच नहीं, बल्कि सत्ता से जुड़े लोगों के भीतर मौजूद उस मानसिकता को उजागर करता है, जो महिलाओं को वस्तु समझने से बाज नहीं आती. वीडियो के वायरल होते ही कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने भाजपा पर तीखा हमला बोलना शुरू कर दिया. कांग्रेस ने इसे महिला विरोधी सोच करार देते हुए कहा कि जिस सरकार में महिला सशक्तिकरण की जिम्मेदारी संभालने वाली मंत्री के परिवार से इस तरह की भाषा सामने आए, वह सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान की बात कैसे कर सकती है.
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुजाता पाल ने इस बयान को बेहद शर्मनाक बताते हुए भाजपा को कठघरे में खड़ा किया. उन्होंने कहा कि यह बयान भाजपा और उससे जुड़े लोगों की असली सोच को उजागर करता है. सुजाता पाल ने यह भी आरोप लगाया कि अंकिता भंडारी मामले में सरकार की असफलता पहले ही सामने आ चुकी है और अब इस तरह के बयान सरकार की संवेदनहीनता को और पुख्ता करते हैं. कांग्रेस ने मांग की कि भाजपा नेतृत्व इस पूरे मामले पर स्पष्ट रुख अपनाए और जिम्मेदारी तय करे.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

11 minutes ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

1 hour ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

2 hours ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

2 hours ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 hours ago